More
    Home Home स्मृति मंधाना के इमोशनल मोमेंट में साथ नहीं छोड़ेंगी जेमिमा रोड्रिग्स ,...

    स्मृति मंधाना के इमोशनल मोमेंट में साथ नहीं छोड़ेंगी जेमिमा रोड्रिग्स , ‘कुर्बान’ करेंगी WBBL

    0
    19
    स्मृति मंधाना के इमोशनल मोमेंट में साथ नहीं छोड़ेंगी जेमिमा रोड्रिग्स , ‘कुर्बान’ करेंगी WBBL


    क्रिकेट मैदान पर जेमिमा रोड्रिग्स की मुस्कुराहट हमेशा ऊर्जा भर देती है, लेकिन इस बार उनके फैसले के पीछे एक खिलाड़ी नहीं, एक इंसान की संवेदनाएं खड़ी थीं. स्मृति मंधाना के परिवार में अचानक आई मुश्किलों ने जेमिमा को क्रिकेट से ज्यादा दोस्ती और साथ निभाने का महत्व याद दिलाया. इसी वजह से उन्होंने WBBL (Women’s Big Bash League) के बीच सीजन छोड़कर भारत में ही रुकने का बड़ा फैसला लिया- एक ऐसा फैसला, जो बताता है कि कभी-कभी खेल से भी ज्यादा जरूरी हो जाता है इंसानियत का फर्ज.

    ब्रिस्बेन हीट ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय स्टार क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स अब इस सीजन में WBBL में वापसी नहीं करेंगी. उन्होंने टीम से भारत में ही रहने की अनुमति मांगी थी, जिसे फ्रेंचाइजी ने स्वीकार कर ली है. यह फैसला उनकी करीबी दोस्त और साथी खिलाड़ी स्मृति मंधाना की शादी टलने के बाद सामने आया है.

    जेमिमा होबार्ट हेरिकेन्स के खिलाफ मुकाबले के तुरंत बाद भारत लौटी थीं. वह मंधाना की शादी का हिस्सा बनने आई थीं, लेकिन यह आयोजन उस वक्त स्थगित कर दिया गया, जब स्मृति मंधाना के पिता अचानक बीमार हो गए. इसके बाद जेमिमा ने भारत में ही रुककर परिवार के साथ रहने का फैसला किया.

    ब्रिस्बेन हीट ने एक बयान में कहा कि वे जेमिमा के फैसले का पूरा सम्मान करते हैं और उनकी प्राथमिकता खिलाड़ियों की भलाई है. फ्रेंचाइजी के CEO टेरी स्वेंसन ने कहा – ‘जेमिमा के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण रहा है. भले ही वे आगे WBBL का हिस्सा नहीं बन पाएंगी, लेकिन हम उनके भारत में रहने के फैसले का समर्थन करते हैं. हीट टीम उनकी और स्मृति मंधाना के परिवार की पूरी तरह से शुभकामनाएं करती है.’

    स्वेंसन ने बताया कि जेमिमा ने टीम को संदेश भेजकर अपनी निराशा जताई कि वह इस सीजन में दोबारा नहीं लौट पाएंगी, लेकिन साथ ही उन्होंने क्लब और फैंस को धन्यवाद भी दिया कि उन्होंने परिस्थितियों को समझा.

    उधर, टीम अभी भी इस सीजन की पहली जीत की तलाश में है. पिछले मैच में उन्हें एडिलेड स्ट्राइकर्स से आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा था. अब उनका अगला मुकाबला शुक्रवार को सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ एडिलेड ओवल में होगा.

    ब्रिस्बेन की टीम में इस मैच के लिए एक बदलाव भी हुआ है- ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस वर्कलोड मैनेजमेंट के बाद टीम में लौट आई हैं. वह लिली बैसिंग्थ्वैइट की जगह स्क्वॉड में शामिल हुई हैं, ताकि हीट किसी तरह अपने अभियान को पटरी पर ला सके.

     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here