More
    Home Home शादीशुदा कुमार सानू संग लिवइन में थीं कुनिका, क्यों टूटा रिश्ता? 30...

    शादीशुदा कुमार सानू संग लिवइन में थीं कुनिका, क्यों टूटा रिश्ता? 30 साल बाद तोड़ी चुप्पी

    0
    18
    शादीशुदा कुमार सानू संग लिवइन में थीं कुनिका, क्यों टूटा रिश्ता? 30 साल बाद तोड़ी चुप्पी


    बिग बॉस 19 से बाहर होने के बाद कुनिका सदानंद ने सिंगर कुमार सानू के साथ अपने पुराने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. कुनिका का कहना है कि उन्हें अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई अफसोस नहीं है.

    अफेयर पर क्या बोलीं कुनिका 
    बिग बॉस 19 में कुनिका को कई बार अपने अतीत के बारे में बात करते देखा गया. शो से बाहर आने के बाद SCREEN से बातचीत में कुनिका ने कहा, मैंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में नीलम, गौरव या फरहाना से बात करते वक्त बताया. इसका मकसद दूसरे कंटेस्टेंट्स को सीमाओं के बारे में सिखाना था.

    ‘मैं बताना चाहती थी कि ज्यादा उम्मीद न रखना या लोगों को खुश करने में नहीं लगे रहना. ये सब मैंने जानबूझकर नहीं कहा था. मेरा मकसद कभी किसी को नीचा दिखाना नहीं था. जहां तक मेरे रिश्तों की बात है, वो उस वक्त सही थे. मैं मानसिक रूप से ऐसी स्थिति में थी, जहां मैं जो महसूस कर रही थी वो सही था.’

    30 साल तक नहीं की बात
    TOI से बात करते हुए कुनिका ने कुमार सानू संग रिश्ते पर कहा कि मैंने अपने रिश्ते के बारे में लगभग तीस साल तक बात नहीं की. कभी इसे सार्वजनिक रूप से नहीं बताया. आखिरकार, मैंने शो में इसके बारे में बात की. जब हमारा रिश्ता शुरू हुआ था, तब वो कानूनी तौर पर शादीशुदा थे, लेकिन अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे और हम दोनों साथ रहते थे. उस समय मैं भी शादीशुदा नहीं थी. फिर उनका किसी और से रिश्ता बन गया और मैंने ये रिश्ता छोड़ दिया. 

    कुनिका ने आगे कहा कि सलमान को हमेशा मेरे रिश्तों के बारे में पता था. उन्हें इसलिए पता था, क्योंकि हम साथ में सेट पर काम करते थे और वो बातें सुन लेते थे. या मीडिया मुझसे सवाल करती थी, तो मैं सबकुछ खुलेआम स्वीकार कर लेती थी. उन्हें पता था कि मुझे किस पर क्रश था और किसके साथ मेरा असली रिश्ता था, जिसमें कुमार सानू जी भी शामिल थे.

    ‘जब मेरी शादी हुई थी, तब भी इंडस्ट्री के लोगों को इसकी जानकारी थी. ऐसा ही होता है, हम सब एक-दूसरे की जिंदगी के बारे में जानते हैं. जैसे मुझे सलमान की जिंदगी में क्या चल रहा है इसका पता होता है, क्योंकि हम को-एक्टर हैं और स्वाभाविक रूप से एक-दूसरे में दिलचस्पी रखते हैं.’

    कुनिका सदानंद ने दो शादियां की हैं, लेकिन उनकी दोनों शादियां असफल रहीं. कुनिका दो बेटों की मां हैं. पति से तलाक लेकर उन्होंने अकेले बच्चों की परवरिश की. 

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here