More
    Home Home PM Modi Ayodhya Ram Temple Flag Hoisting LIVE Updates: आज से राम...

    PM Modi Ayodhya Ram Temple Flag Hoisting LIVE Updates: आज से राम मंदिर पर लहराएगा धर्मध्वज, सज गई अयोध्या नगरी, पीएम मोदी होंगे शामिल, जुटेंगे साधु-संत

    0
    29
    PM Modi Ayodhya Ram Temple Flag Hoisting LIVE Updates: आज से राम मंदिर पर लहराएगा धर्मध्वज, सज गई अयोध्या नगरी, पीएम मोदी होंगे शामिल, जुटेंगे साधु-संत


    PM Narendra Modi Ayodhya Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या के रामलला मंदिर पहुंचने वाले हैं. उनका यह दौरा आध्यात्मिक रूप से भी बेहद खास है, क्योंकि वे मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करेंगे और दोपहर 12 बजे मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे. यह ध्वजारोहण मंदिर निर्माण की पूर्णता और एक बड़े सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक माना जा रहा है. 

    उनका कार्यक्रम सुबह करीब 10 बजे सप्त मंदिर से शुरू होगा. दोपहर ठीक 12 बजे पीएम मोदी रामलला मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे. 

    मोदी अयोध्या एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा साकेत विश्वविद्यालय पहुंचेंगे. वहां से वे एक बड़े रोड शो के जरिए राम मंदिर जाएंगे. सुरक्षा बेहद कड़ी रहेगी और मंदिर परिसर में प्रवेश सिर्फ क्यूआर कोड आमंत्रित मेहमानों को ही मिलेगा. आम जनता के प्रवेश पर रोक रहेगी.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे से जुड़ी हर अपडेट आपको सबसे पहले आजतक के लाइव ब्लॉग पर मिलेगी. अयोध्या से आने वाली सभी खबरें, मिनट-दर-मिनट जानकारी और बड़े अपडेट सबसे तेज़ इसी पेज पर दिए जाएंगे. ताज़ा जानकारी पाने के लिए इस पेज से जुड़े रहें.



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here