More
    Home Home स्मृति नहीं पलाश ने टाल दी शादी, सिंगर की मां ने बताया...

    स्मृति नहीं पलाश ने टाल दी शादी, सिंगर की मां ने बताया संगीत की रात क्या हुआ था?

    0
    25
    स्मृति नहीं पलाश ने टाल दी शादी, सिंगर की मां ने बताया संगीत की रात क्या हुआ था?


    भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल की शादी पर बड़ा ब्रेक लग गया है. दोनों की संगीत सेरेमनी 22 नवंबर को हुई थी. 23 को दोनों को शादी के बंधन में बंधना था. मगर स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को दिल से जुड़ी तकलीफ हो गई. जिसके चलते शादी टाल दी गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. इसके बाद खबर आई कि भावुक होकर टूट चुके पलाश को भी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. एक दिन बाद उनकी बहन और सिंगर पलक मुच्छल मुंबई के एक अस्पताल में उनसे मिलने भी पहुंचीं. अब पलाश की मां अमिता मुच्छल ने बेटे की सेहत का अपडेट दिया है. साथ ही बताया कि संगीत की रात क्या हुआ था.

    पलाश ने टाली स्मृति संग शादी?

    हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अमिता मुच्छल ने बताया कि शादी रोकने का फैसला सबसे पहले पलाश ने ही लिया था, जबतक स्मृति के पिता पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते. उन्होंने कहा, ‘पलाश को अंकल से बहुत ज्यादा लगाव है. स्मृति से भी ज्यादा ये दोनों करीब हैं. जब अंकल को हुआ तो स्मृति से पहले पलाश ने ही कहा कि अभी फेरे नहीं करेंगे जब तक अंकल ठीक नहीं हो जाते.’

    उन्होंने आगे बताया कि स्मृति के पिता की हालत देखकर पलाश पर कितना भावनात्मक असर पड़ा था. अमिता मुच्छल ने कहा, ‘हल्दी हो चुकी थी इसलिए हमने उसे बाहर नहीं जाने दिया. रोते-रोते अचानक तबीयत खराब हो गई. 4 घंटे अस्पताल में रखना पड़ा. IV ड्रिप चढ़ाई, ECG हुआ और बाकी टेस्ट भी हुए. सब नॉर्मल आए, लेकिन स्ट्रेस बहुत ज्यादा है.’ उन्होंने ये भी कहा कि परिवार पलाश को मुंबई ले आया है. बाद में पलाश की बहन पलक को भी मुंबई के अस्पताल में उनसे मिलने जाते देखा गया.

    पलाश की मां ने बताया क्या हुआ था?

    अमिता मुच्छल ने खुलासा किया कि स्मृति के पापा एक दिन पहले बहुत खुश थे और रात भर नाचे थे. उन्होंने बताया, ‘एक दिन पहले उन्होंने खूब डांस किया था. बहुत ज्यादा खुश थे… इंस्टाग्राम पर स्टोरीज डाल रहे थे. फिर जब हम बारात की प्लानिंग कर रहे थे, तभी उन्हें तकलीफ हुई. पहले तो बताया नहीं, लेकिन जब बढ़ने लगी तो एम्बुलेंस बुलाई गई.’

    दूसरी तरफ पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना के साथ धोखेबाजी करने के आरोप लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर महिला की चैट वायरल हो रही है, जिसमें पलाश उससे मिलने की बात कर रहे हैं और अपनी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप से परेशानी बयां कर रहे हैं. हालांकि ये चैट्स कितनी सच्ची हैं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

    स्मृति मंधाना लंबे समय से पलाश मुच्छल के साथ रिश्ते में थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 6 साल डेट करने के बाद दोनों 23 नवंबर 2025 को क्रिकेटर के होमटाउन सांगली में शादी करने वाले थे. लेकिन स्मृति के पिता को दिल की तकलीफ होने की वजह से शादी टालनी पड़ी, जिसका असर पलाश की सेहत पर भी पड़ा. शादी टलने के बाद स्मृति और उनकी टीम ने सोशल मीडिया से शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here