More
    Home Home IPL Retention 2026: आईपीएल में प्लेयर्स की रिटेंशन लिस्ट जारी, धोनी भी...

    IPL Retention 2026: आईपीएल में प्लेयर्स की रिटेंशन लिस्ट जारी, धोनी भी खेलेंगे अगला IPL, जानें कौन-कौन हुआ रिलीज

    0
    18
    IPL Retention 2026: आईपीएल में प्लेयर्स की रिटेंशन लिस्ट जारी, धोनी भी खेलेंगे अगला IPL, जानें कौन-कौन हुआ रिलीज


    IPL 2026 Retention Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 पहले खिलाड़ियों की मिनी नीलामी होनी है. यह नीलामी 16 दिसंबर को आबूधाबी में आयोजित की जाएगी. मगर इससे पहले सभी 10 टीम्स को अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी थी, जिसकी डेडलाई 15 नवंबर रखी गई थी. सभी 10 टीमों ने ये लिस्ट जारी कर दी है.

    1. चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे अधिक 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. इसमें चार विदेशी खिलाड़ी रचिन रवींद्र, डेवोन कॉन्वे, मथीशा पथिराना और सैम करन (राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड) शामिल हैं. वंश बेदी, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, सी आंद्रे सिद्धार्थ, कमलेश नागरकोटी और विजय शंकर भी बाहर हो गए हैं. महेंद्र सिंह धोनी, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस उम्मीद के मुताबिक टीम में बने हुए हैं. गुरजपनीत सिंह भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं.

    2. कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़ रुपये), आंद्र रसेल (12 करोड़ रुपये), क्विंटन डिकॉक (3.6 करोड़ रुपये), मोईन अली (2 करोड़ रुपये) और एनरिक नॉर्किया (6.5 करोड़ रुपये) जैसे स्टार्स को रिलीज करने का फैसला लिया है. रहमानुल्लाह गुरबाज, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसोदिया, चेतन सकारिया भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं.

    3. मुंबई इंडियंस ने चार विदेशी खिलाड़ियों- लिजाद विलियम्स, मुजीब उर रहमान, बेवोन जैकब्स और रीस टॉप्ली को बाहर कर दिया है. बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर विघ्नेश पुथुर, तेज गेंदबाज वी सत्यनारायण राजू, केएल श्रीजीत और कर्ण शर्मा भी टीम का हिस्सा नहीं हैं. मुंबई ने अर्जुन तेंदुलकर को एलएसजी में ट्रेड कर दिया था.

    4. राजस्थान रॉयल्स में रवींद्र जडेजा के आने से कप्तानी की होड़ दिलचस्प हो गई है. रॉयल्स ने विदेशी सितारों में फजलहक फारूकी, वानिंदु हसारंगा और महीश तीक्ष्णा को रिलीज कर दिया है. भारतीयों में आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, कुणाल राठौर और कुमार कार्तिकेय भी इस टीम से बाहर हो गए हैं.

    5. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मयंक अग्रवाल, स्वास्तिक चिकारा, टिम सेफर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, मनोज भंडागे, लुंगी एनगिडी, ब्लेसिंग मुजारबानी और मोहित राठी को रिलीज कर दिया है.

    6. पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, एरॉन हार्डी, कुलदीप सेन और प्रवीण दुबे को रिलीज कर दिया है.

    7. सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिनव मनोहर, अथर्व तायडे, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर और एडम जाम्पा को रिलीज करने का निर्णय लिया है.

    8. लखनऊ सुपर जायंट्स ने आकाश दीप, रवि बिश्नोई, आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, शमर जोसेफ को रिलीज कर दिया है.

    9. पांच खिलाड़ी गुजरात टाइटन्स ने रिलीज किए हैं. इनमें गेराल्ड कोएट्जी, करीम जनत, महिपाल लोमरोर, कुलवंत खेजरोलिया और दासुन शनाका शामिल हैं.

    10. दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर मैकगर्क, सेदिकुल्लाह अटल, मनवंत कुमार, मोहित शर्मा और दर्शन नालकंडे को रिलीज करने का फैसला लिया.

    राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, शिमरॉन हेटमायर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, जोफ्रा आर्चर, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा (चेन्नई से ट्रेड), सैम करन (चेन्नई से ट्रेड) और डोनोवन फरेरा (दिल्ली से ट्रेड).

    चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कम्बोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, संजू सैमसन (राजस्थान से ट्रेड).

    मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड: हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफरर, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा, दीपक चाहर, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड (गुजरात से ट्रेड), मयंक मार्कंडेय (कोलकाता से ट्रेड), शार्दुल ठाकुर (लखनऊ से ट्रेड)

    पंजाब किंग्स का स्क्वॉड: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, वैशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद.

    दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, नीतीश राणा (राजस्थान से ट्रेड).

    सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और जीशान अंसारी.

    कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रोवमन पॉवेल, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और उमरान मलिक.

    गुजरात टाइटन्स का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), राशिद खान, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, गुरनूर बराड़, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव और ग्लेन फिलिप्स.

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम डार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा.

    लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर (मुंबई से ट्रेड), मोहम्मद शमी (हैदराबाद से ट्रेड).

    रिटेंशन के बाद सभी टीमों के बकाया पर्स
    1. दिल्ली कैपिटल्स- 21.8 करोड़  रुपये
    2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 16.4 करोड़ रुपये
    3. पंजाब किंग्स- 11.5 करोड़ रुपये
    4. लखनऊ सुपर जायंट्स- 22.95 करोड़ रुपये
    5. गुजरात टाइटन्स- 12.9 करोड़ रुपये
    6. चेन्नई सुपर किंग्स- 43.4 करोड़ रुपये
    7. कोलकाता नाइट राइडर्स- 64.3 करोड़ रुपये
    8. सनराइजर्स हैदराबाद- 25.5 करोड़ रुपये
    9. मुंबई इंडियंस- 2.75 करोड़ रुपये
    10. राजस्थान रॉयल्स- 16.05 करोड़ रुपये

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here