More
    Home Home जैश टेरर मॉड्यूल पर तगड़ी कार्रवाई, अनंतनाग में छापेमारी के बाद हिरासत...

    जैश टेरर मॉड्यूल पर तगड़ी कार्रवाई, अनंतनाग में छापेमारी के बाद हिरासत में ली गई हरियाणा की महिला डॉक्टर

    0
    26
    जैश टेरर मॉड्यूल पर तगड़ी कार्रवाई, अनंतनाग में छापेमारी के बाद हिरासत में ली गई हरियाणा की महिला डॉक्टर


    जैश-ए-मोहम्मद के टेरर मॉड्यूल की जांच में बड़ी कार्रवाई सामने आई है. जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीमों ने अनंतनाग में छापेमारी कर हरियाणा की एक महिला डॉक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. गिरफ्तार महिला डॉक्टर की पहचान रोहतक, हरियाणा की डॉ. प्रियंका शर्मा के रूप में हुई है, जो GMC अनंतनाग में तैनात थी और मलखनाग इलाके में किराए के मकान में रह रही थी. 

    पुलिस ने मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया

    सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान फोन कॉल ट्रेल में उसका नाम सामने आने के बाद टीमें उसके ठिकाने पर पहुंचीं. मौके से एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुआ है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. कहा जा रहा है कि हरियाणा की टीम उसके परिवार और अन्य विवरण जुटा सकती है.

    इससे पहले पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में NIA द्वारा हिरासत में लिए गए हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के MBBS छात्र जानीसुर आलम उर्फ निसार आलम को पूछताछ के बाद शनिवार शाम रिहा कर दिया गया. वह लुधियाना में रहता है और अपनी मां व बहन के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने पैतृक गांव आया था.

    यूपी में 200 कश्मीरी छात्र रडार पर

    उत्तर प्रदेश में भी इस मॉड्यूल को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. राज्य में करीब 200 कश्मीरी मूल के मेडिकल स्टूडेंट्स और डॉक्टर जांच के दायरे में आए हैं. एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) यूपी के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के संपर्क में है, जहां कश्मीर के छात्र पढ़ रहे हैं. 

    कानपुर, लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर सहित कई शहरों और संस्थानों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. एजेंसियां इन सभी स्थानों को हाई-स्क्रूटनी मोड पर रखकर जैश मॉड्यूल से संभावित कनेक्शनों की जांच कर रही हैं.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here