India vs South Africa 1st Test, Day 2 Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. आज (15 नवंबर) इस मुकाबले का दूसरा दिन है. भारतीय टीम की पहली पारी में बैटिंग चल रही है. भारत का स्कोर 100 रनों को पार कर चुका है और उसके 3 विकेट गिरे हैं. ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा नॉटआउट बैटर हैं.
बता दें कि मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया था. साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 159 रन बनाए थे. भारत-साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…
भारतीय टीम की शुरुआत पहली पारी में बिल्कुल अच्छी नहीं रही. ओपनर यशस्वी जायसवाल केवल 12 रन बनाकर मार्को जानसेन की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर ने पहले दिन के आखिरी सत्र में भारतीय टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया.
दूसरे दिन के खेल के पहले घंटे में भी केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर ने बढ़िया बैटिंग की. राहुल ने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में अपने चार हजार रन भी पूरे कर लिए. सुंदर 29 रनों के निजी स्कोर पर साइमन हार्मर का शिकार बने. इसके बाद क्रीज पर उतरे शुभमन गिल 4 रनों के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए. चौका जड़ने के बाद उन्होंने गर्दन में दर्द की शिकायत की.
भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड:
| बल्लेबाज | विकेट | रन |
| यशस्वी जायसवाल | बोल्ड मार्को जानसेन | 12 |
| केएल राहुल | कैच एडेन मार्करम, बोल्ड केशव महाराज | 39 |
| वॉशिंगटन सुंदर | कैच एडेन मार्करम, बोल्ड साइमन हार्मर | 29 |
| शुभमन गिल | रिटायर्ड हर्ट | 4 |
विकेट पतन: 1-18 (यशस्वी जायसवाल, 6.6 ओवर), 2-75 (वॉशिंगटन सुंदर, 34.2 ओवर)
साउथ अफ्रीका की पहली पारी: जसप्रीत बुमराह का ‘पंजा’
साउथ अफ्रीका की पहले पारी में शुरुआत शानदार रही और उसका स्कोर एक समय 57/0 था. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की. नतीजा ये हुआ कि साउथ अफ्रीका छोटे स्कोर पर ही सिमट गया. एडेन मार्करम (31), रयान रिकेल्टन (23), वियान मुल्डर (24) और टोनी डी जोरजी (24) को स्टार्ट तो मिले, लेकिन ये खिलाड़ी उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे घातक साबित हुए. उन्होंने सिर्फ 27 रन देकर पांच विकेट झटके. मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को भी दो-दो सफलता हाथ लगी.
साउथ अफ्रीका की पहली पारी का स्कोरकार्ड: 159/10 (54.6 ओवर)
| बल्लेबाज | विकेट | रन |
| एडेन मार्करम | कैच ऋषभ पंत, बोल्ड जसप्रीत बुमराह | 31 |
| रयान रिकेल्टन | बोल्ड जसप्रीत बुमराह | 23 |
| वियान मुल्डर | LBW कुलदीप यादव | 24 |
| टेम्बा बावुमा | कैच ध्रुव जुरेल, बोल्ड कुलदीप यादव | 03 |
| टोनी डी जोरजी | LBW जसप्रीत बुमराह | 24 |
| ट्रिस्टन स्टब्स | नाबाद | 15* |
| काइल वेरेने | LBW मोहम्मद सिराज | 16 |
| मार्को जानसेन | बोल्ड मोहम्मद सिराज | 00 |
| कॉर्बिन बॉश | LBW अक्षर पटेल | 03 |
| साइमन हार्मर | बोल्ड जसप्रीत बुमराह | 5 |
| केशव महाराज | LBW जसप्रीत बुमराह | 0 |
विकेट पतन: 1-57 (रयान रिकेल्टन, 10.3 ओवर), 2-62 (एडेन मार्करम, 12.1 ओवर), 3-71 (टेम्बा बावुमा, 15.6 ओवर), 4-114 (वियान मुल्डर, 29.5 ओवर) 5-120 (टोनी डी जोरजी, 32.3 ओवर), 6-146 (काइल वेरेने, 44.1 ओवर), 7-147 (मार्को जानसेन, 44.4 ओवर), 8-154 (कॉर्बिन बॉश, 51.6 ओवर), 9-159 (साइमन हार्मर, 54.3 ओवर), 10-159 (केशव महाराज, 54.6 ओवर)
कोलकाता टेस्ट में भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज
कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश और केशव महाराज
भारत vs साउथ अफ्रीका (H2H)
कुल टेस्ट मैच- 44
भारत ने जीते- 16
भारत ने हारे-18
ड्रॉ-10
भारत का कोलकाता में प्रदर्शन (टेस्ट)
कुल टेस्ट मैच-42
भारत ने जीते- 13
भारत ने हारे- 9
ड्रॉ-20
भारत vs साउथ अफ्रीका टेस्ट (H2H) कोलकाता में
कुल टेस्ट मैच-3
भारत ने जीते- 2
भारत ने हारे-1
—- समाप्त —-



