More
    Home Home Guru Vakri 2025: गुरु-शनि सहित इन 5 ग्रहों की चाल वक्री, कल...

    Guru Vakri 2025: गुरु-शनि सहित इन 5 ग्रहों की चाल वक्री, कल से इन 3 राशियों पर मंडराएगी आफत

    0
    20
    Guru Vakri 2025: गुरु-शनि सहित इन 5 ग्रहों की चाल वक्री, कल से इन 3 राशियों पर मंडराएगी आफत


    Vakri Grah 2025: देवगुरु बृहस्पति 11 नवंबर को यानी कल से उच्च की राशि कर्क में वक्री होने वाले हैं. बृहस्पति ग्रह के वक्री होते ही एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनेगा. दरअसल शनि, बुध, राहु और केतु पहले से ही वक्री चाल चल रहे हैं. ऐसे में बृहस्पति ग्रह के वक्री होते ही कुल पांच बड़े ग्रहों की चाल उल्टी हो जाएगी. ज्योतिष गणना के अनुसार, पांच ग्रहों का एकसाथ वक्री होना तीन राशि के जातकों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. आइए इन अनलकी राशियों के बारे में जानते हैं. 

    मेष राशि
    पांच ग्रहों के वक्री होने का प्रभाव मेष राशि के जातकों पर सीधे तौर पर दिखाई देगा. इस अवधि में व्यापारिक हानि या किसी महत्वपूर्ण डील के रद्द होने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. इसके अलावा, कठोर वाणी के कारण वैवाहिक जीवन में तनाव या मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. ऐसे में सलाह दी जाती है कि अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें और धैर्य-सयंम के साथ काम लें.

    तुला राशि
    पांच ग्रहों की वक्री चाल तुला राशि वालों के लिए स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें ला सकती है. आपका कोई पुराना रोग भी उभर सकता है. वाणी में कड़वाहट व्यवसाय में नुकसान और रिश्तों में दरार का कारण बन सकती है. आपको धनधान्य के मामले में बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. संतान पक्ष से मिले परिणाम दुखी कर सकते हैं. वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें. इस दौरान सोच-समझकर ही कोई बड़ा फैसला लें.

    मीन राशि
    ग्रहों की वक्री चाल आपके स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकती है. अचानक खर्च बढ़ सकते हैं. परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. उधार के चलते आर्थिक दबाव महसूस करेंगे. कोई कारोबारी डील रद्द हो सकती है. निजी बातें उजागर होने से वैवाहिक जीवन में मतभेद संभव है. एकाग्रता भंग होने से पढ़ाई-लिखाई में दिक्कत हो सकती है. इस दौरान आपकी पद-प्रतिष्ठा को भी झटका लग सकता है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here