More
    Home Home Delhi Red Fort Explosion LIVE: दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी ने अमित...

    Delhi Red Fort Explosion LIVE: दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी ने अमित शाह से की बात, घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

    0
    29
    Delhi Red Fort Explosion LIVE: दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी ने अमित शाह से की बात, घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम


    Delhi Red Fort LIVE Updates: दिल्ली सोमवार शाम अचानक एक डरावनी आवाज से दहल उठी, जब लाल किले के पास एक कार में जबरदस्त धमाका हुआ. यह विस्फोट इतना तेज था कि आसपास अफरातफरी मच गई. चश्मदीदों के मुताबिक, एक पल में कार आग के गोले में बदल गई और उससे उठी लपटों ने बगल में खड़ी करीब सात से आठ गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया. धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 लोग घायल हुए हैं.

    धमाका शाम 6 बजकर 55 मिनट पर हुआ और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू लिया है.

    धमाके के बाद दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि धमाका कार में लगी सीएनजी से हुआ या इसमें किसी विस्फोटक पदार्थ का उपयोग हुआ.

    लाल किले के पास हुए धमाके से जुड़ी हर बड़ी खबर और ताज़ा अपडेट के लिए आजतक के इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें. इस पेज पर आपको सभी नई जानकारियां सबसे पहले और लगातार मिलती रहेंगी.



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here