More
    Home Home Hong Kong Sixes: कुवैत ने टीम इंडिया को चौंकाया, 27 रनों...

    Hong Kong Sixes: कुवैत ने टीम इंडिया को चौंकाया, 27 रनों से दी शिकस्त… कार्तिक-उथप्पा नहीं कर सके कमाल

    0
    18
    Hong Kong Sixes: कुवैत ने टीम इंडिया को चौंकाया,  27 रनों से दी शिकस्त… कार्तिक-उथप्पा नहीं कर सके कमाल


    हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट 2025 में भारतीय टीम की चुनौती समाप्त हो गई है. दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली भारतीय टीम को पूल-सी के एक अहम मुकाबले में कुवैत के हाथों 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के चलते भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच सकी. 8 नवंबर (शनिवार) को मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड में हुए मुकाबले में भारत को जीत के लिए 107 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 5.4 ओवरों में 79 रनों पर सिमट गई.

    मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. कुवैत का स्कोर 4 ओवरों के बाद 51/4 था. लेकिन आखिरी दो ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने 55 रन लुटाए, जिसके चलते कुवैत की टीम 106/5 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. दिनेश कार्तिक ने अपने ओवर में 23 रन दे दिए. फिर प्रियांक पांचाल ने आखिरी ओवर में 5 छक्के समेत 32 रन लुटाए. ये दो ओवर्स ही मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुए. कुवैत की ओर से यासीन पटेल ने महज 14 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और दो चौके शामिल रहे.

    रनचेज में भारतीय टीम शुरुआत खराब रही. रॉबिन उथप्पा (0 रन) और दिनेश कार्तिक (8 रन) दोनों जल्दी आउट हो गए. प्रियांक पांचाल (17 रन), अभिमन्यु मिथुन (26 रन) और शाहबाज नदीम (19 रन) ने जरूर बल्ले से कुछ योगदान दिए. मिथुन ने तो आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के लगाए, लेकिन तब तक मैच भारतीय टीम के हाथ से निकल चुका था.

    भारत ने पाकिस्त पर दर्ज की थी रोमांचक जीत
    भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान पर डीएलएस नियम के तह 2 रनों से जीत हासिल की थी. पूल सी में भारत, कुवैत और पाकिस्तान तीनों के ही 2-2 अंक रहे. लेकिन भारतीय टीम का नेट-रनरेट सबसे खराब था. इसके चलते वो नॉकआउट राउंड में नहीं पहुंच सकी. कुवैत ने पहले और पाकिस्तान ने दूसरे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. भारत समेत वे 4 टीमें बाउल राउंड खेल रही हैं, जिन्होंने नॉकआउट चरण के लिए क्वालिफाई नहीं किया है. बाउल राउंड के जरिए ही भारत, नेपाल, यूएई और श्रीलंका की रैंकिंग निर्धारित होगी.

    हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में 12 टीमों ने भाग लिया है. इन टीमों को तीन-तीन के चार ग्रुप्स में बांटा गया. हॉन्ग कॉन्ग, बांग्लादेश, कुवैत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस की सफल टीम्स साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और इंग्लैंड हैं. इन तीनों ने पांच-पांच बार खिताब जीते हैं. श्रीलंकाई टीम भी दो बार खिताब जीतने में सफल रही. भारत, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने एक-एक अवसर पर खिताब जीता.

    मुकाबले में भारत की प्लेइंग-6: रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), प्रियांक पांचाल, दिनेश कार्तिक (कप्तान), स्टुअर्ट बिन्नी, अभिमन्यु मिथुन और शाहबाज नदीम.

    मुकाबले में कुवैत की प्लेइंग-6: अदनान इदरीस, मीत भावसार, बिलाल ताहिर, यासीन पटेल (कप्तान), रविजा संदारुवान (विकेटकीपर) और मोहम्मद शफीक.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here