More
    Home Home सलमान को ऑफर हुआ था ऐश्वर्या के भाई का रोल, कह दिया...

    सलमान को ऑफर हुआ था ऐश्वर्या के भाई का रोल, कह दिया हां, फिर बीच में आए शाहरुख

    0
    26
    सलमान को ऑफर हुआ था ऐश्वर्या के भाई का रोल, कह दिया हां, फिर बीच में आए शाहरुख


    शाहरुख खान और आमिर खान ने अपने करियर की शुरुआत एक ही दौर में की थी. 1990 के दशक की शुरुआत से ही दोनों बड़े स्टार होने के बावजूद, उन्हें कभी एक ही फिल्म में कास्ट नहीं किया गया. एक नए इंटरव्यू में प्रोड्यूसर रतन जैन ने खुलासा किया कि दोनों स्टार्स को मंसूर खान की फिल्म ‘जोश’ में एक साथ कास्ट किया जाना था. हालांकि अंत में शाहरुख और चंद्रचूड़ सिंह को उन दो भूमिकाओं में लिया गया, जो कभी शाहरुख और आमिर को ऑफर की गई थीं. फिल्म में ऐश्वर्या राय भी थीं.

    शाहरुख-आमिर में था मुकाबला

    टीवी9 भारतवर्ष से बातचीत में रतन जैन ने खुलासा किया कि वे शाहरुख को मैक्स के रोल में चाहते थे, लेकिन मंसूर, आमिर को उस भूमिका में कास्ट करना चाहते थे. उन्होंने कहा, ‘हमने तय किया था कि आमिर वह रोल करेंगे, जो चंद्रचूड़ ने किया और शाहरुख मैक्स का रोल करेंगे. मंसूर ने मुझे बताया कि आमिर मैक्स का रोल करना चाहते हैं. मैंने कहा, ‘बिल्कुल नहीं, सिर्फ शाहरुख ही ये रोल करेंगे, वरना मैं फिल्म नहीं करूंगा.” आमिर और डायरेक्टर मंसूर खान चचेरे भाई हैं. आमिर ने उनकी फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से डेब्यू किया था.

    रतन ने याद किया कि शाहरुख को अफवाहों से पता चल गया था कि आमिर उसी रोल पर नजर गड़ाए हुए हैं, इसलिए उन्होंने जॉइंट नैरेशन की मांग की. नैरेशन के दिन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ शाहरुख और आमिर एक ही जगह पहुंचे, लेकिन नैरेशन शुरू होने से ठीक पहले मंसूर ने आमिर की मंशा बता दी. रतन ने कहा, ‘नैरेशन से पहले मंसूर ने कहा कि आमिर मैक्स का रोल करना चाहते हैं. शाहरुख ने जूते पहने और चले गए. उन्होंने कहा, ‘तो मैं फिल्म नहीं कर रहा.”

    सलमान को ऑफर हुआ था रोल

    चूंकि अब शाहरुख बाहर हो चुके थे, मंसूर ने आमिर की कास्टिंग के लिए जोर दिया  लेकिन रतन को यकीन था कि वो रोल सिर्फ शाहरुख ही कर सकते हैं. अब जब आमिर और शाहरुख दोनों बाहर हो चुके थे, फिल्म बंद हो गई. बाद में इसे सलमान खान को ऑफर किया गया और वे इसे करने में काफी इंटरेस्टेड थे. रतन जैन ने कहा, ‘सलमान मान गए. हमने अक्षय खन्ना, सैफ अली खान, चंद्रचूड़ सिंह से संपर्क किया, लेकिन डायरेक्टर चंद्रचूड़ को ही लेना चाहते थे.’

    रतन ने याद किया कि इसी दौरान सलमान को संजय लीला भंसाली की ‘हम दिल दे चुके सनम’ ऑफर हुई. हालांकि उन्होंने ‘जोश’ करने के लिए हामी भर दी थी, रतन जैन को लगा कि वे भंसाली की प्रोजेक्ट की तरफ ज्यादा झुके हुए हैं. उन्होंने बताया, ‘मैं शाहरुख के पास वापस गया. मैंने उन्हें बताया कि ऐसा हुआ और सलमान को लगता है कि वे इसे करना नहीं चाहते.’ प्रोड्यूसर की बात सुनकर शाहरुख ने कहा कि उन्हें सोचने के लिए कुछ समय चाहिए. रतन ने कहा, ‘मैंने शाहरुख से कहा, ‘अब करनी पड़ेगी, मेरी इज्जत का सवाल है’. अगले दिन उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, ‘मैं कर रहा हूं.”

    ऐश्वर्या के भाई का करते रोल

    जब ऐश्वर्या की फिल्म में कास्टिंग के बारे में पूछा गया, तो रतन ने बताया कि जब मैक्स फाइनल हो रहा था, तब वे पहले से ही फिल्म का हिस्सा थीं. जिसका मतलब है कि अगर सलमान खान इस फिल्म से बाहर न होते तो ऐश्वर्या और उन्हें भाई बहन के रोल में देखा जाता. हालांकि अंत में फिल्म ‘जोश’ में ऑनस्क्रीन भाई-बहन के रूप में शाहरुख और ऐश्वर्या को देखा गया था. बाद में दोनों फिल्म ‘मोहब्बतें’ में लव इंटरेस्ट बने थे. ऐश्वर्या ‘हम दिल दे चुके सनम’ का भी हिस्सा थीं और वहीं से सलमान के साथ उनकी रिलेशनशिप की अफवाहें शुरू हुई थीं, जो कुछ साल बाद खत्म हो गई.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here