More
    Home Home व्हीलचेयर पर बैठीं प्रतीका रावल को PM मोदी ने सर्व किया खाना,...

    व्हीलचेयर पर बैठीं प्रतीका रावल को PM मोदी ने सर्व किया खाना, दिल छू लेगा VIDEO

    0
    39
    व्हीलचेयर पर बैठीं प्रतीका रावल को PM मोदी ने सर्व किया खाना, दिल छू लेगा VIDEO


    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम से बुधवार को अपने आवास पर मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने महिला खिलाड़ियों को अपने हाथ से मिठाई खिलाई. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इंजर्ड प्रतीका रावल को खुद खाना सर्व किया.

    दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने जब देखा कि घायल खिलाड़ी प्रतीका रावल, जो व्हीलचेयर पर बैठी थीं, उनके पास खाने की थाली नहीं थी. तो प्रधानमंत्री ने तुरंत खुद पहल की और वे सर्विंग एरिया तक गए, खाना उठाया और खुद जाकर प्रतीका को परोसा.

    इस क्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी का खिलाड़ियों के प्रति मानवीय जुड़ाव और विनम्रता साफ झलक रही थी.

    प्रतीका ने जताया पीएम का आभार

    यह भी पढ़ें: प्रतीका रावल को क्यों नहीं दिया गया वर्ल्ड कप विनर का मेडल? जान लें वजह

    कोच और सपोर्टिंग स्टाफ भी रहा मौजूद

    प्रधानमंत्री के आवास पर आयोजित इस सम्मान समारोह में विश्व कप विजेता टीम के साथ मुख्य कोच अमोल मजूमदार और बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मनहास भी मौजूद थे. यह मुलाकात न केवल औपचारिक सम्मान का अवसर थी, बल्कि टीम और प्रधानमंत्री के बीच व्यक्तिगत कहानियों और अनुभवों के साझा होने का भी मौका बनी.

    हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने प्रधानमंत्री मोदी को एक हस्ताक्षरित भारतीय टीम की जर्सी भेंट की, जिसके पीछे ‘NaMo’ लिखा था.

    यह भी पढ़ें: ‘2 साल से लगे थे…’, PM मोदी को हेड कोच अमोल मजूमदार ने बताई टीम इंड‍िया के चैम्प‍ियन बनने की कहानी, हरमन हुईं भावुक, VIDEO

    क्या बोलीं कप्तान हरमनप्रीत कौर

    कप्तान हरमनप्रीत कौर ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा, ‘मुझे याद है जब हम 2017 में आपसे मिले थे. उस समय हम ट्रॉफी लेकर नहीं आए थे. लेकिन इस बार, जिस चीज़ के लिए हमने इतने सालों से मेहनत की है, उसे लेकर आना हमारे लिए बहुत गर्व की बात है.’

    कार्यक्रम में कई हल्के-फुल्के पल भी रहे. प्रधानमंत्री मोदी ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा से उनके हनुमान टैटू के बारे में पूछा, जो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुआ था. वहीं, टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हरलीन देओल ने मज़ाकिया अंदाज़ में प्रधानमंत्री से उनका स्किनकेयर रूटीन पूछ लिया, जिस पर मोदी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया.

    —- समाप्त —-





    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here