More
    Home Home ‘तुम्हारे जैसे गुंडे को…’, जब कैमरे के सामने भिड़ गए MLC अजय...

    ‘तुम्हारे जैसे गुंडे को…’, जब कैमरे के सामने भिड़ गए MLC अजय सिंह और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, Video

    0
    24
    ‘तुम्हारे जैसे गुंडे को…’, जब कैमरे के सामने भिड़ गए MLC अजय सिंह और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, Video


    बिहार के लखीसराय में मतदान के दौरान उपमुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हमला हो गया. जानकारी के अनुसार, विजय सिन्हा को सूचना मिली थी कि नदियावां इलाके में उनके समर्थकों को वोट डालने से रोका जा रहा है. वह स्थिति जानने मौके पर पहुंचे तो वहां आरजेडी समर्थक उग्र हो गए.

    विजय सिन्हा की गाड़ी पर गोबर और पत्थर फेंके गए. उस समय वह गाड़ी से उतरकर लोगों से बात कर रहे थे. सुरक्षा बलों ने तुरंत उन्हें गाड़ी में बैठाया और काफिले को आगे बढ़ाने की कोशिश की. इसी बीच आरजेडी एमएलसी अजय सिंह मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच कैमरे पर जमकर बहस हुई.

    विजय सिन्हा और अजय सिंह के बीच जमकर हुई बहस

    एमएलसी अजय सिंह पर लगया शराब पीने का आरोप

    विजय कुमार सिन्हा ने अजय सिंह पर शराब पीने का आरोप लगाया, जबकि अजय सिंह ने आरोपों से इनकार किया. मौके पर मौजूद पुलिस ने हालात को काबू में किया और मतदान प्रक्रिया को दोबारा सामान्य कराया. इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है.  विजय सिन्हा का आरोप है कि राजद के गुंडे लोगों को डराकर वोट डालने से रोक रहे हैं. उनके काफिले पर पत्थर और चप्पलें फेंकी गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि बूथ नंबर 404 और 405 पर अतिपिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को धमकाकर भगा दिया गया है.

    विजय कुमार सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक पर निशाना साधा

    इसके अलावा विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय के पुलिस अधीक्षक पर निशाना साधा. बता दें, डिप्टी सीएम मतदान का निरीक्षण करने निकले थे, तभी आक्रोशित लोगों ने उनके काफिले पर गोबर और पत्थर फेंके. इस बीच बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here