More
    Home Home संजय राउत मुंबई के अस्पताल में एडमिट, कुछ दिन पहले ही बीमार...

    संजय राउत मुंबई के अस्पताल में एडमिट, कुछ दिन पहले ही बीमार होने की दी थी जानकारी

    0
    23
    संजय राउत मुंबई के अस्पताल में एडमिट, कुछ दिन पहले ही बीमार होने की दी थी जानकारी


    उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) गुट के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को मुंबई के मुलुंड स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना कर रहे थे और अब उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.

    सूत्रों के मुताबिक, संजय राउत एक गंभीर चिकित्सकीय स्थिति के उपचार से गुजर रहे हैं, जिसके चलते डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है.

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही राउत ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी थी कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और चिकित्सकों की सलाह पर वे करीब दो महीने तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहेंगे. उन्होंने कहा था कि इस दौरान वे किसी राजनीतिक कार्यक्रम या सार्वजनिक गतिविधि में हिस्सा नहीं लेंगे और पूरी तरह स्वास्थ्य लाभ पर ध्यान देंगे.

    संजय राउत महाराष्ट्र की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा हैं और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख प्रवक्ता के रूप में वे लगातार केंद्र सरकार और प्रतिद्वंद्वी दलों पर मुखर रुख अपनाते रहे हैं. उनके अस्वस्थ होने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है.

    पीएम मोदी ने की थी स्वास्थ होने की कामना 

    संजय राउत ने जब सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी तबीयत की जानकारी दी थी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए राउत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी. राउत की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था, ‘संजय राउत जी, आपके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा हूं.’

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here