More
    Home Home ब्रिटेन में चलती ट्रेन में मच गई चीख-पुकार… कई लोगों पर चाकू...

    ब्रिटेन में चलती ट्रेन में मच गई चीख-पुकार… कई लोगों पर चाकू से हमला, 2 संदिग्ध अरेस्ट

    0
    28
    ब्रिटेन में चलती ट्रेन में मच गई चीख-पुकार… कई लोगों पर चाकू से हमला, 2 संदिग्ध अरेस्ट


    ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर में एक ट्रेन में चाकूबाजी की घटना सामने आई है. यहां शनिवार शाम इस घटना में चीख-पुकार मच गई और कई लोग घायल हो गए. मामला सामने आते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और ट्रेन को हंटिंगडन स्टेशन पर रोककर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया. इसी के साथ घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति की निगरानी की जा रही है.

    एजेंसी के अनुसार, कैम्ब्रिजशायर कांस्टेबुलरी ने कहा है कि शनिवार शाम लगभग 7:39 बजे (स्थानीय समय) पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रेन में कई यात्रियों पर चाकू से हमला किया गया है. यह ट्रेन कैम्ब्रिजशायर क्षेत्र से गुजर रही थी और जैसे ही ट्रेन हंटिंगडन के पास पहुंची, पुलिस ने उसे रोककर घेराबंदी कर दी. हथियारबंद पुलिस अफसरों ने ट्रेन में चढ़कर हालात को कंट्रोल किया और मौके से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कहा कि हमले में घायल यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

    कैम्ब्रिजशायर पुलिस और ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस (BTP) संयुक्त रूप से इस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चाकू से यात्रियों पर हमले के पीछे की मंशा क्या थी. पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यदि किसी ने इस घटना को देखा है या मोबाइल पर कोई वीडियो/फोटो रिकॉर्ड किया है, तो वह पुलिस की मदद करें. क्षेत्र के लोगों से भी कहा गया है कि वे अफवाहों से बचें और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें.

    यह भी पढ़ें: यूके में दीवार गिरने से पंजाब के युवक की मौत, स्टडी वीजा पर गया था विदेश

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस घटना की निंदा की और सोशल मीडिया पर लिखा- हंटिंगडन के पास ट्रेन में हुआ यह हमला बेहद चिंताजनक है. मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ितों के साथ हैं. मैं आपातकालीन सेवाओं का धन्यवाद करता हूं. क्षेत्र में मौजूद लोग पुलिस के निर्देशों का पालन करें.

    वहीं यूके की गृह सचिव शबाना महमूद ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे लगातार स्थिति की जानकारी ले रही हैं. उन्होंने कहा कि यह एक दुखद घटना है. दो संदिग्धों को तुरंत गिरफ्तार किया जा चुका है. ऐसे समय में लोग किसी भी तरह की अटकलों और गलत सूचनाओं से बचें.

    इस हमले के बाद ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं. कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है. अभी तक घायलों की संख्या और उनकी हालत के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है. पुलिस ने कहा है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, अधिक जानकारी शेयर की जाएगी.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here