More
    Home Home झारखंड के युवक की सऊदी अरब में मौत, पुलिस और स्मगलरों के...

    झारखंड के युवक की सऊदी अरब में मौत, पुलिस और स्मगलरों के बीच क्रॉस फायरिंग में गई जान

    0
    24
    झारखंड के युवक की सऊदी अरब में मौत, पुलिस और स्मगलरों के बीच क्रॉस फायरिंग में गई जान


    गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के मधगोपाली पंचायत के दुधपनिया निवासी प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो की सऊदी अरब में  मौत हो गई. मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक जयराम कुमार महतो ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भारतीय दूतावास, झारखंड के राज्यपाल, औए गिरीडीह के डीसी को पत्र लिखा है. बताया जाता है कि मृतक विजय कुमार महतो हुंडई इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे. 

    स्थानीय पुलिस की गोली लगने से हुई मौत

    कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर  कार्यस्थल पर विजय कुछ सामग्री एकत्र करने गए थे, तभी वहां स्थानीय पुलिस स्मगलरों को पकड़ने के लिए गोलीबारी कर रही थी. ऐसे में मौके से गुजर रहे विजय कुमार महतो को गलती से पुलिस की गोली लग गई. जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 24 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई.

    यह भी पढ़ें: UP के शख्स ने सऊदी अरब में की आत्महत्या, Video कॉल पर पत्नी से हुए विवाद के बाद उठाया कदम

    मृतक ने अपनी पत्नी को आखिरी बार भेजे गए वॉइस नोट में बताया था कि पुलिस किसी और पर गोली चला रही थी, लेकिन गोली गलती से मुझे लग गई. इस दर्दनाक घटना के बाद डुमरी विधानसभा के विधायक जयराम कुमार महतो ने भारतीय दूतावास, सऊदी अरब के अधिमारियो को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है. विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि  विजय कुमार महतो की मृत्यु की पूरी जांच कराई जाए. उनके पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने की व्यवस्था हो. साथ ही शोकग्रस्त परिवार को कानूनी व वित्तीय सहायता दी जाए.

    मौत की खबर से गांव में शोक की लहर

    विधायक ने कहा कि दूतावास की त्वरित कार्रवाई से मृतक के परिवार को न्याय और राहत मिलेगी. फिलहाल गांव में शोक की लहर है और परिजन शव की स्वदेश वापसी का इंतजार कर रहे हैं. विधायक महतो ने बताया कि मेरी बात लगातार कंपनी के अधिकारियों के साथ हो रही है. मैंने राज्य के कई संबंधित लोगों को पत्र लिख कर मामले को संज्ञान लेने की बात कही है.

    विजय कुमार की मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. विजय के दो बेटे भी हैं. बड़े बेटे की उम्र लगभग 5 वर्ष है. जबकि छोटा बेटा 3 साल का है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here