More
    Home Home लखनऊ: हजरतगंज में कार के अंदर युवक ने खुद को गोली मारकर...

    लखनऊ: हजरतगंज में कार के अंदर युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, घटना की वजह खंगालने में जुटी पुलिस

    0
    58
    लखनऊ: हजरतगंज में कार के अंदर युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, घटना की वजह खंगालने में जुटी पुलिस


    यूपी में लखनऊ के हजरतगंज इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने कार के अंदर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह घटना हजरतगंज स्थित डीएम आवास के पास हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

    जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 38 वर्षीय ईशान गर्ग पुत्र पराग गर्ग निवासी राजाजीपुरम लखनऊ के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना 25 अक्टूबर की रात करीब 11:40 बजे हजरतगंज थाने को मिली. 

    सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस, डीसीपी सेंट्रल, एडीसीपी सेंट्रल, एसीपी हजरतगंज और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची. जांच के दौरान पाया गया कि कार स्टार्ट हालत में सड़क किनारे खड़ी थी. कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे ईशान गर्ग ने अपनी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की थी.

    पुलिस को मौके से एक रिवॉल्वर, एक खाली खोखा कारतूस, नौ जिंदा कारतूस और एक पन्नी में रखे चार अतिरिक्त जिंदा कारतूस बरामद हुए. मृतक के पर्स से रिवॉल्वर का वैध लाइसेंस भी मिला है. प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

    यह भी पढ़ें: पुलिसवाले पर रेप का आरोप, हथेली पर लिखी आपबीती और फर्जी पोस्टमार्टम का प्रेशर… महाराष्ट्र में डॉक्टर के सुसाइड से हड़कंप

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दी गई. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक यहां कितनी देर से मौजूद था और क्या कोई अन्य व्यक्ति उसके साथ था.

    नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here