More
    Home Home IND vs AUS: ODI में लगातार 18वीं बार टॉस हारा भारत, तीसरे...

    IND vs AUS: ODI में लगातार 18वीं बार टॉस हारा भारत, तीसरे वनडे में कुलदीप-कृष्णा की एंट्री, देखें प्लेइंग 11

    0
    52
    IND vs AUS: ODI में लगातार 18वीं बार टॉस हारा भारत, तीसरे वनडे में कुलदीप-कृष्णा की एंट्री, देखें प्लेइंग 11


    सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में एक बार फिर भारतीय कप्तान को टॉस में हार मिली. ये लगाार 18वीं बार है जब  टीम इंडिया के कप्तान वनडे में टॉस नहीं जीत पाए हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रही इस सीरीज में यह लगातार तीसरी बार है जब भारत टॉस हारा है. 

    गिल का खराब रिकॉर्ड जारी

    भारतीय कैप्टन शुभमन गिल ने इस साल जो 10 मैचों में कप्तानी की है, उसमें वो सिर्फ एक बार टॉस जीत पाए हैं. इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने पांचों टेस्ट मैच में टॉस गंवाया. फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में शुभमन टॉस हारे. हालांकि दिल्ली टेस्ट मैच में शुभमन टॉस जीतने में जरूर कामयाब रहे. अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वो तीनों मैचों में टॉस नहीं जीत पाए.

    18वीं बार टॉस हारा भारत

    भारत ने वनडे इंटरनेशनल में लगातार 18वीं बार टॉस गंवाया है. भारत ने आखिरी बार टॉस 15 नवंबर 2023 को जीता था, तब वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से हुआ था. उसके बाद भारत ने 19 नवंबर 2023 को वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस गंवाया, जहां से ये सिलसिला शुरू हुआ. सांख्यिकी के मुताबिक लगातार 18 बार टॉस हारने की संभावना सिर्फ 1/131072 होती है. यानी एक फीसदी से भी कम.

    यह भी पढ़ें: IND vs AUS: अपनी किट भूल आए शुभमन गिल… एडिलेड वनडे में इस क्रिकेटर की जर्सी पहनकर की फील्डिंग

    लगातार वनडे मैचों में सर्वाधिक बार टॉस हारने का रिकॉर्ड भारतीय टीम पहले ही बना चुकी थी. भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स को पीछे छोड़ दिया, जिसने लगातार 11 वनडे मैचों में टॉस गंवए थे. भारत ने जो 18 टॉस गंवाए हैं, उनमें से 12 टॉस रोहित शर्मा की कप्तानी में ‘मेन इन ब्लू’ ने गंवाए. जबकि केएल राहुल की कप्तानी में 3 बार टॉस गंवाया. अब गिल की कप्तानी में 3 टॉस गंवाया है.

    प्लेइंग 11 में दो बदलाव

    इस मुकाबले में टीम इंडिया ने दो बदलाव किए हैं. कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया है, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और अर्शदीप सिंह को इस तीसरे वनडे से बाहर किया गया है. भारत सीरीज पहले ही गंवा चुका है.

    सिडनी वनडे में भारत की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज. 

    सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मिच ओवेन, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन एलिस और एडम जाम्पा.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here