More
    Home Home ‘पहिले पहिल छठी मैया’ से ‘चल भउजी हाली…’ तक, इन टॉप 5...

    ‘पहिले पहिल छठी मैया’ से ‘चल भउजी हाली…’ तक, इन टॉप 5 गानों के बिना अधूरा है महापर्व छठ

    0
    32
    ‘पहिले पहिल छठी मैया’ से ‘चल भउजी हाली…’ तक, इन टॉप 5 गानों के बिना अधूरा है महापर्व छठ


    दिवाली के बाद अब देश में छठ पर्व की तैयारी शुरू हो चुकी है. 25 अक्टबूर से इस पर्व की शुरुआत हो रही है. छठ पर्व के दौरान क्या आम और क्या खास सभी की जुबां पर भोजपुरी गाने होते हैं. छठी मैया की तैयारी में जुटे लोग पॉपुलर भोजपुरी गानों को सुनते हैं. ऐसे में हम आपके साथ फेमस भोजपुरी सेलेब्स के 5 हिट गानों को बताएंगे, जो स्पेशली छठ पूजा के लिए बनाए गए हैं.

    पवन सिंह और सोनू निगम का गाना
    भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने छठ पर्व को लेकर कई गाने बनाए हैं. उन्हीं में से एक सबसे पॉपुलर गाना ‘चल भउजी हाली हाली…’ हैं. जिसे पवन सिंह ने सिंगर सोनू निगम और खूशबू जैन के साथ मिलकर गाया है. इसका वीडियो बड़े ही खूबसूरती के तैयार किया गया है. इस गाने का म्यूजिक अरुण बिहारी ने दिया है. जबकि म्यूजिक डायरेक्टर रवि पंडित हैं.

    ‘उग हो दीनानाथ’ मचा रहा धूम
    फेमस भोजपूरी सिंगर प्रियंका सिंह इस साल छठ को लेकर नया गीत लेकर आईं. जिसका नाम ‘उग हो दीनानाथ’ हैं. जिसे हृदय नारायण झा ने लिखा है. हृदय नारायण के लिखे गीतों को पहले दिवंगत सिंगर शारदा सिन्हा ने आवाज दी थी. लेकिन उनके निधन के बाद प्रियंका ने इसे गाया है. ये गाना वैसा ही लग रहा है, जैसे शारदा सिन्हा का छठ गीत हो.

    Advertisement

    ए छठी मईया गाना हुआ रिलीज
    भोजपुरी सिनेमा के फेमस सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू ने छठ से पहले ‘ए छठी मईया’ रिलीज किया है. जो काफी वायरल हो रहा है. 
    इस गाने  आशुतोष तिवारी ने लिखा है. जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. इस गाने में एक महिला की कहानी को दिखाया गया है, जो संतान प्राप्ति की इच्छा रखती है, लेकिन उसे बच्चा नहीं हो पा रहा है. वो छठी मैय्या की पूजा करती हैं.

    शारदा सिन्हा का पहिले पहिल छठी मैया
    बिना शारदा सिन्हा के गानों के छठ का पर्व अधूरा सा लगता है. भोजपुरी छठ गीतों की रानी कही जाने वाली शारदा सिन्हा भले ही इस दुनिया में न हो लेकिन उनकी आवाज अमर है.  पहिले पहिल छठी मैया गाने को रिलीज हुए वैसे तो 8 साल हो गए हैं, लेकिन इसका क्रेज आज तक बना हुआ है. हर छठ पर्व पर ये गाना काफी ट्रेंड करता है.

     
    ‘बबुआ जे रहिते त माई माई कहिते’

    छठ पर्व पर पवन सिंह के कई गाने सुने जाते हैं. जिसमें एक गाना ‘बबुआ जे रहिते त माई माई कहिते’ भी है. ये गाना काफी इमोशनल है. जिसे सुनकर आप भाव-विभोर हो जाएंगे. इस गाने में छठी मईया से संतान के लिए गुहार लगाई जाती है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here