More
    Home Home बेइज्जती का बदला! ड्राइवर ने मालिक के 5 साल के बेटे को...

    बेइज्जती का बदला! ड्राइवर ने मालिक के 5 साल के बेटे को किया किडनैप, चाकू और पत्थर से मारकर ले ली जान

    0
    22
    बेइज्जती का बदला! ड्राइवर ने मालिक के 5 साल के बेटे को किया किडनैप, चाकू और पत्थर से मारकर ले ली जान


    दिल्ली के नरेला इलाके में मंगलवार को एक पांच साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी ईंटों और चाकू से हत्या कर दी गई. मामले में बच्चे के पिता के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में काम करने वाले एक ड्राइवर को आरोपी बनाया गया है. पुलिस को शक है कि यह हत्या बदले के लिए की गई थी.पुलिस ने बताया कि बच्चे का शव, मामले के आरोपी नीटू के किराए के मकान से बरामद किया गया.

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नीटू फरार है और उसकी तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी को पीड़िता के पिता ने एक दिन पहले फटकार भी लगाई थी. पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि बच्चे के अपहरण की सूचना दोपहर 3.30 बजे नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने में मिली.

    अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था और अचानक लापता हो गया. परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में उसका शव पास में ही नीटू के किराए के कमरे में मिला. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लड़के के पिता, शिकायतकर्ता, के पास सात-आठ ट्रांसपोर्ट वाहन थे और उन्होंने दो ड्राइवर – नीटू और वसीम – रखे थे. डीसीपी ने कहा, ‘सोमवार शाम को, दोनों ड्राइवरों के बीच शराब के नशे में बहस हुई, जिसके दौरान नीटू ने कथित तौर पर वसीम की पिटाई कर दी.’

    पुलिस ने बताया कि जब ट्रांसपोर्टर को मामले की सूचना दी गई, तो उसने हस्तक्षेप किया और नीटू को दुर्व्यवहार करने के लिए फटकारा और दो-चार थप्पड़ मार दिए. अपमानित होकर, नीटू ने मंगलवार को घर के बाहर खेलते समय ट्रांसपोर्टर के लड़के का अपहरण कर लिया, उसे अपने किराए के मकान में ले गया और ईंटों और चाकू से उसकी हत्या कर दी.

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को पास के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारी ने बताया,’ड्राइवर नीटू फरार है. उसे पकड़ने और गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. आरोपी का पता लगाने के लिए तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी का इस्तेमाल किया जा रहा है. हम आरोपी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी देख रहे हैं.’

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here