More
    Home Home मेरठ: ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के नाम पर पुलिस की मौजूदगी में...

    मेरठ: ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के नाम पर पुलिस की मौजूदगी में गुंडागर्दी, सड़क पर नाक रगड़वाने का वीडियो वायरल

    0
    27
    मेरठ: ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के नाम पर पुलिस की मौजूदगी में गुंडागर्दी, सड़क पर नाक रगड़वाने का वीडियो वायरल


    मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी चौराहे के पास ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के कार्यालय के नीचे स्थित एक होटल में बड़ा विवाद खड़ा हो गया. बताया जा रहा है कि होटल में खाना खा रहे चार कॉलेज छात्रों के साथ मंत्री के कथित करीबियों ने मारपीट की और सड़क पर नाक रगड़वाई.

    घटना के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन आरोपियों ने पुलिस की मौजूदगी में ही छात्रों को गालियां दीं और अपमानजनक व्यवहार किया. यह पूरी घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है.

    क्यों हुआ विवाद?
    जानकारी के मुताबिक, छात्रों और कुछ युवकों के बीच गाड़ी हटाने को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद युवकों ने खुद को ऊर्जा राज्यमंत्री का करीबी बताया और धमकाने लगे. थोड़ी ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई में बदल गया.

    आरोप है कि आरोपियों ने छात्रों को सड़क पर नाक रगड़वाया और उनसे अपमानजनक शब्द कहलवाए. इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे और किसी तरह की कार्रवाई नहीं की.

    घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है. लोगों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं, इस प्रकरण पर अब तक पुलिस या ऊर्जा राज्यमंत्री की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here