More
    Home Home नोएडा: गिलास में रखकर बम फोड़ रहा था युवक, धमाके के बाद...

    नोएडा: गिलास में रखकर बम फोड़ रहा था युवक, धमाके के बाद शरीर में घुसे नुकीले टुकड़े, मौत

    0
    22
    नोएडा: गिलास में रखकर बम फोड़ रहा था युवक, धमाके के बाद शरीर में घुसे नुकीले टुकड़े, मौत


    नोएडा के छीजरसी कॉलोनी में दिवाली की रात एक युवक की जान चली गई. 20 वर्षीय शिवा ने स्टील के गिलास में पटाखा रखकर जलाया, जो जोरदार धमाके के साथ फट गया.

    गिलास के टुकड़े धंसने से हुई गंभीर चोटें
    धमाके के दौरान स्टील गिलास के तेज टुकड़े शिवा के शरीर में जा धंसे, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

    इलाज के दौरान हुई मौत
    पुलिस के अनुसार, शिवा की हालत बेहद गंभीर थी और मंगलवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया.

    पोस्टमार्टम करवा रही है पुलिस
    सेक्टर-63 थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे खतरनाक प्रयोग न करें और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाएं.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here