More
    Home Home 13 साल की बच्ची का जबरन ब्याह और फिर रेप, पति समेत...

    13 साल की बच्ची का जबरन ब्याह और फिर रेप, पति समेत 5 पर कानून का शिकंजा

    0
    14
    13 साल की बच्ची का जबरन ब्याह और फिर रेप, पति समेत 5 पर कानून का शिकंजा


    महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक 13 साल की आदिवासी लड़की की कथित तौर पर जबरन शादी कराकर उसके साथ बलात्कार की खबर से सनसनी फैल गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अहिल्यानगर निवासी दूल्हे और उसके परिवार समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

    पुलिस के अनुसार, लड़की के दादा ने कथित तौर पर सितंबर में अहिल्यानगर निवासी एक व्यक्ति से उसकी शादी करा दी थी. इसके बाद उसका बार-बार यौन उत्पीड़न किया गया. दूल्हे के माता-पिता ने भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.

    अधिकारी ने कहा, ‘हमने नाबालिग लड़की की जबरन शादी, तस्करी और बार-बार यौन उत्पीड़न के आरोप में उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह मामला कई न्यायिक क्षेत्रों से जुड़ा है और हम इस गंभीर अपराध में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जांच का समन्वय कर रहे हैं.’

    उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया गया है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here