More
    Home Home Delhi: गैंगस्टर नीरज बवाना का पिता गिरफ्तार, पास मिले सोना और हथियार

    Delhi: गैंगस्टर नीरज बवाना का पिता गिरफ्तार, पास मिले सोना और हथियार

    0
    58
    Delhi: गैंगस्टर नीरज बवाना का पिता गिरफ्तार, पास मिले सोना और हथियार


    दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. आउटर नॉर्थ जिले की पुलिस ने बुधवार रात राजधानी और हरियाणा में करीब 39 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान 50 लाख रुपये नकद, सवा किलो सोना, बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो, चार कट्टे और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

    छापेमारी का मुख्य लक्ष्य बवाना और उसके गिरोह की आर्थिक व आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसना था. पुलिस का कहना है कि नीरज बवाना के पिता को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. जांच एजेंसियों का मानना है कि गैंग के पास भारी मात्रा में अवैध हथियार और संपत्ति है, जिनका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में होता है. 

    यह भी पढ़ें: 150 कारतूस, 15 पिस्तौल और 8 मैगजीन… नीरज बवाना गैंग से जुड़ा हथियारों की तस्करी का नेटवर्क बेनकाब

    दरअसल, दिल्ली पुलिस ने बुधवार रात राजधानी और हरियाणा में संगठित अपराध पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की. आउटर नॉर्थ जिले की पुलिस की करीब 40 टीमों ने कुख्यात गिरोहों तिल्लू ताजपुरिया, नीरज बवाना-राजेश बवाना, जितेंद्र उर्फ गोगी और काला जठेड़ी से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन छापों का उद्देश्य गिरोहों के ठिकानों को ध्वस्त करना और उनके हथियार व फाइनेंस की सप्लाई चेन को तोड़ना था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकदी और कई अवैध हथियार बरामद किए. अधिकारियों ने बताया कि इन छापों के बाद कई एफआईआर दर्ज की गई हैं और बरामदगी को लेकर आगे की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मकसद राजधानी में संगठित अपराध पर रोक लगाना और अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here