More
    Home Home पाकिस्तान का तगड़ा ‘ड्रामा’, UAE के खिलाफ मुकाबले से पहले रद्द कर...

    पाकिस्तान का तगड़ा ‘ड्रामा’, UAE के खिलाफ मुकाबले से पहले रद्द कर दी प्रेस कॉन्फ्रेंस

    0
    78
    पाकिस्तान का तगड़ा ‘ड्रामा’, UAE के खिलाफ मुकाबले से पहले रद्द कर दी प्रेस कॉन्फ्रेंस


    एशिया कप 2025 में 17 सितंबर यानी की बुधवार को पाकिस्तान और यूएई के बीच मुकाबला खेला जाना था. सुपर-4 क्वालिफिकेशन के लिहाज से अहम इस मैच से पहले पाकिस्तानी टीम की मंगलवार शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस निर्धारित थी. लेकिन पाकिस्तान ने इस प्रेस वार्ता को कैंसिल कर दिया है. दरअसल, भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुए हैंडशेक विवाद के बाद पाकिस्तान ने धमकी दी थी की अगर मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को नहीं हटाया गया तो वह इस मुकाबले का बॉयकॉट करेगा. अब इस मैच से पहले सवालों के डर से पाकिस्तान ने प्रेस वार्ता ही कैंसिल कर दी है.

    बता दें कि पाकिस्तान की बॉयकॉट धमकी को नजरअंदाज करते हुए आईसीसी ने पीसीबी की मांग को ठुकरा दिया था और रेफरी  एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने से इनकार कर दिया था. पाकिस्तान और यूएई के बीच खेला जाने वाला मैच पाकिस्तान और यूएई दोनों के लिए ही ‘करो या मरो’ वाला है. जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. टीम इंडिया ने सुपर-4 के लिए पहले ही क्वालिफाई कर लिया है. 

    क्ल‍िक करें: एश‍िया कप 2025 की प्वाइंट्स टेबल 

    यह भी पढ़ें: बदजुबानी पर उतरे पाकिस्तानी… मोहम्मद यूसुफ ने नेशनल टीवी पर कप्तान सूर्या को दी गाली

    पाकिस्तान ने क्यों दी थी बॉयकॉट की धमकी

    रविवार को हुए भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद पीसीबी ने आईसीसी से की गई अपनी शिकायत में कहा कि इसके लिए मैच रेफरी जिम्मेदार हैं. पीसीबी ने आरोप लगाया कि रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से कहा था कि वो भारतीय खिलाड़ियों से हाथ न मिलाएं. आरोप ये भी लगाए गए की रेफरी ने जानबूझकर भारत का साथ दिया. हालांकि, आईसीसी ने अपनी जांच में एंडी पायक्रॉफ्ट को दोषी नहीं पाया और पाकिस्तान की मांग को खारिज कर दिया.

    क्ल‍िक करें: एश‍िया कप 2025 का फुल शेड्यूल 

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने एश‍िया कप में खोदी अपनी ही कब्र, अब ICC ने दिखाया ठेंगा… कहीं UAE ना कर दे उलटफेर!

    PAK vs UAE मैच क्यों है दिलचस्प

    ग्रुप-ए के समीकरण पर नजर डालें तो इसमें 4 टीमें हैं. भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान. ओमान अब क्वालिफिकेशन की रेस से बाहर है. क्योंकि उसे अपने दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, टीम इंडिया ने अबतक खेले अपने दोनों मैच में जीत हासिल की है और सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. लेकिन पाकिस्तान और यूएई ने एक-एक मैच जीते हैं और एक-एक मैच में उन्हें हार मिली है. ऐसे में पाकिस्तान और यूएई की भिड़ंत खास है. अगर पाकिस्तान बुधवार का मैच छोड़ता (वॉकओवर UAE को म‍िलेगा) है, तो UAE के 4 अंक हो जाएंगे, ऐसे में पाक‍िस्तान का बोर‍िया ब‍िस्तर एश‍िया कप से बंध जाएगा.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here