More
    Home Home अच्छा रोल और अच्छी फिल्मों का लालच… एक्ट्रेस से रेप, हरियाणवी एक्टर...

    अच्छा रोल और अच्छी फिल्मों का लालच… एक्ट्रेस से रेप, हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार यूपी से गिरफ्तार

    0
    32
    अच्छा रोल और अच्छी फिल्मों का लालच… एक्ट्रेस से रेप, हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार यूपी से गिरफ्तार


    हरियाणवी फिल्मों और एलबमों की दुनिया में पहचाने जाने वाले अभिनेता उत्तर कुमार एक बड़े विवाद में फंस गए हैं. गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें अमरोहा के एक फार्महाउस से गिरफ्तार किया है. मामला एक दलित एक्ट्रेस से रेप और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि लंबे समय से उसे शारीरिक और मानसिक शोषण का सामना करना पड़ा है.

    पीड़िता का गंभीर आरोप

    हापुड़ जिले की रहने वाली दलित एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया कि साल 2020 में वह एक हरियाणवी एलबम की शूटिंग के दौरान उत्तर कुमार से मिली थी. उस समय काम की शुरुआत करने वाली पीड़िता को उत्तर ने सहयोग और अच्छे रोल दिलाने का भरोसा दिया. लेकिन शूटिंग के बाद वह लगातार दबाव डालकर उससे संबंध बनाते रहे. आरोप है कि कई बार उसने मना भी किया, मगर करियर बर्बाद करने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इतना ही नहीं, पीड़िता ने यह भी कहा कि उत्तर ने कई बार उसके साथ जातिसूचक टिप्पणियां कीं और अपमानित किया.

    रेप केस में दर्ज हुआ मुकदमा

    लंबे समय तक सहने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में मुकदमा दर्ज कराया. एफआईआर में यौन शोषण, धमकी देने और जातिगत टिप्पणी जैसी धाराएं लगाई गईं. इस मामले में पुलिस जांच कर रही थी, लेकिन हाल ही में घटनाक्रम ने तेजी पकड़ी.

    आत्मदाह की कोशिश और प्रदर्शन

    पीड़िता ने न्याय न मिलने से आहत होकर लखनऊ में आत्मदाह का प्रयास भी किया था. उस समय उसने सार्वजनिक रूप से पुलिस और प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया. यही नहीं, उत्तर कुमार के खिलाफ कई जगह प्रदर्शन भी हुए, जिसमें सामाजिक संगठनों और दलित संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की.

    अमरोहा से गिरफ्तारी

    गाजियाबाद पुलिस को जानकारी मिली कि उत्तर कुमार अमरोहा जिले के एक फार्महाउस में छिपे हुए हैं. पुलिस टीम ने दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच गाजियाबाद लाया गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उत्तर से लंबी पूछताछ की जाएगी और सभी आरोपों की जांच गंभीरता से की जा रही है.

    चर्चित नाम, विवादों में करियर

    उत्तर कुमार हरियाणवी सिनेमा का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने कई एलबम में काम किया है. ग्रामीण कहानियों और देसी अंदाज के चलते उन्होंने दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की. लेकिन पिछले कुछ सालों से वे लगातार विवादों में घिरे रहे हैं.

    पुलिस की अगली कार्रवाई

    पुलिस का कहना है कि इस मामले में सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं. पीड़िता के बयान दर्ज हो चुके हैं और मेडिकल समेत अन्य तकनीकी पहलुओं पर भी काम हो रहा है. आरोपी उत्तर कुमार को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here