More
    Home Home ‘पहलगाम के पीड़ित परिवारों के साथ, यह जीत सेना को समर्पित…’, PAK...

    ‘पहलगाम के पीड़ित परिवारों के साथ, यह जीत सेना को समर्पित…’, PAK को हराने के बाद बोले कप्तान सूर्या

    0
    66
    ‘पहलगाम के पीड़ित परिवारों के साथ, यह जीत सेना को समर्पित…’, PAK को हराने के बाद बोले कप्तान सूर्या


    एशिया कप 2025 के छठे मैच में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी है. भारतीय टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के 7 विकेट से हरा दिया है. मैच की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ये जीत सशस्त्र बलों को समर्पित की. साथ ही कहा कि हम पहलगाम के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं. हम अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं, इस जीत को अपने सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं. आशा है कि वे हमें प्रेरित करते रहेंगे. 

    सूर्यकुमार यादव जब पोस्ट मैच सेरेमनी के लिए पहुंचे तो भीड़ हैप्पी बर्थडे के नारे लगा रही थी. बता दें कि आज सूर्या का बर्थडे है. इस दौरान सूर्यकुमार ने कहा कि ये बहुत ही शानदार एहसास है और यह भारत को एक परफेक्ट रिटर्न गिफ्ट मिला है. जब आप इस बारे में सोचते हैं, तो यह लगातार आपके दिमाग में चलता रहता है. आप निश्चित रूप से जीतना चाहते हैं और जब जीतते हैं तो यह एक अद्भुत पल होता है. एक ऐसा बॉक्स है, जिसे मैं हमेशा टिक करना चाहता था,  मैच के अंत तक बल्लेबाजी करना चाहता था.

    कैप्टन सूर्यकुमार ने कहा कि हमारी टीम के लिए यह सिर्फ एक मैच था. हम हर प्रतिद्वंदी टीम के खिलाफ समान तैयारी करते हैं. कुछ महीने पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम ने अपना टोन सेट किया. मैं हमेशा स्पिनरों का बड़ा प्रशंसक रहा हूं, क्योंकि वे मैच को मिडिल ऑर्डर में कंट्रोल में रखते हैं. उन्होंने कहा कि हम पहलगाम के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं. जब भी हमें मौका मिले, हम उन्हें मैदान पर मुस्कुराने के और भी अवसर देंगे. 

    —- समाप्त —-

    बता दें कि भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की. पहले पाकिस्तान को सिर्फ 127 रन पर रोकने के बाद भारत ने यह लक्ष्य 25 गेंदें पहले हासिल कर लिया. 





    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here