More
    Home Home जम्मू के डोडा में किश्तवाड़-धराली जैसी तबाही, पहाड़ों से आए सैलाब में...

    जम्मू के डोडा में किश्तवाड़-धराली जैसी तबाही, पहाड़ों से आए सैलाब में चार की मौत, 10 से ज्यादा घर बहे

    0
    156
    जम्मू के डोडा में किश्तवाड़-धराली जैसी तबाही, पहाड़ों से आए सैलाब में चार की मौत, 10 से ज्यादा घर बहे


    जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थाथरी उप-मंडल में बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है. इस प्राकृतिक आपदा के कारण 10 से ज्यादा मकान तबाह हो गए हैं, जिससे स्थानीय निवासियों के बीच दहशत का माहौल है. बीते दिन से आए फ्लैश फ्लड की वजह से अब तक चार लोगों की मौत हो गई है. प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है.

    डोडा में पहाड़ों से आया सैलाब

    प्रशासन ने शाम तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में राहत कार्य में भी बाधा आ सकती है. बादल फटने की घटना के बाद इलाके में सैलाब दिख रहा है, जिससे रास्ते में आने वाले पेड़ और मकानों को भारी नुकसान हुआ है. डोडा में बादल फटने के बाद कई घर पानी में बह चुके हैं और कुछ मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. स्थानीय लोगों के जीवनभर की कमाई प्रकृति के प्रकोप की भेंट चढ़ चुकी है. जिले के ऊपरी इलाके में तबाह हुए मकानों से स्थानीय लोग अपना कीमती सामान निकालकर किसी सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर हैं.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here