More
    Home Home बहन ने जिस चाकू से काटा बर्थडे केक, भाई ने उसी से...

    बहन ने जिस चाकू से काटा बर्थडे केक, भाई ने उसी से युवक की कर दी हत्या… बोला- बहन से कहता था तुम्हें गहनों से लाद देंगे

    0
    92
    बहन ने जिस चाकू से काटा बर्थडे केक, भाई ने उसी से युवक की कर दी हत्या… बोला- बहन से कहता था तुम्हें गहनों से लाद देंगे


    मध्यप्रदेश के गुना में एक मजदूर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. यहां कृषि उपज मंडी में मजदूर अनिल करोसिया पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के पीछे जो वजह सामने आई, वो हैरान करने वाली है. आरोपी ने जिस चाकू से हत्या की, उसी चाकू से बहन के जन्मदिन पर Cake भी कटवाया था.

    पुलिस का कहना है कि मृतक अनिल करोसिया आरोपी अभिषेक टिंगा की बहन के संपर्क में था. अनिल उसे लालच देता था कि यदि वो उससे शादी कर लेगी तो वो उसे सोने-चांदी के जेवरात से लाद देगा. एकतरफा इश्क की बात जब अभिषेक की बहन ने अपने भाई को बताई तो मामला गंभीर हो गया. अभिषेक को यह बात नागवार गुजरी. उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली.

    अभिषेक ने ऑनलाइन 5 चाकू मंगवाए. इसके बाद रेकी की गई. आरोपियों ने अनिल करोसिया का पीछा करना शुरू कर दिया. इसी बीच अभिषेक को खबर मिली कि अनिल करोसिया मंडी में बैठा शराब पी रहा है. इसके बाद अभिषेक टिंगा ने अपने साथियों के साथ मिलकर कृषि उपज मंडी में अनिल करोसिया को घेर लिया और चाकुओं से हमला कर दिया. चाकू से हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

    यह भी पढ़ें: MP: प्रेम प्रसंग के चलते छतरपुर में फायरिंग, महिला का पति घायल, अपहरण और हमले का वीडियो वायरल

    आरोपी अभिषेक ने कहा कि अनिल करोसिया उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था. अश्लील बातें करता था और सोने चांदी के गहनों से लादने का लालच देता था. अभिषेक के दोस्त की भाभी के साथ भी अनिल के संबंध थे. इसको लेकर दोनों दोस्तों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनिल की हत्या की साजिश रची.

    इस मामले में पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने बताया कि आरोपी अभिषेक टिंगा ने जिस चाकू से अपनी बहन के जन्मदिन पर Cake कटवाया था, उसी से एकतरफा इश्क में अनिल करोसिया की हत्या कर दी. चाकू को Online app से खरीदा गया था. अभिषेक टिंगा हत्या के बाद गैंग भी बनाना चाहता था.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here