More
    Home Home पत्नी की सड़क हादसे में मौत, शव के लिए वाहन नहीं मिला...

    पत्नी की सड़क हादसे में मौत, शव के लिए वाहन नहीं मिला तो बाइक पर बांधकर ले गया पति

    0
    34
    पत्नी की सड़क हादसे में मौत, शव के लिए वाहन नहीं मिला तो बाइक पर बांधकर ले गया पति


    महाराष्ट्र के नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ट्रक ने कट मार दिया. जिससे पति के साथ बाइक पर जा रही पत्नी गिर पड़ी और ट्रक से कुचल गई. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. इस दौरान पति ने पत्नी की डेडबॉडी ले जाने के लिए कई वाहनों से मदद मांगीं, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. ऐसे में मजबूर होकर उसने पत्नी की डेडबॉडी बाइक पर ही ले जाने का फैसला किया. जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

    मृत महिला का नाम ग्यारसी अमित यादव और पति का नाम अमित यादव है. जानकारी के अनुसार देवलापार थाना क्षेत्र के मोरफाटा इलाके में सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पीछे से तेज रफ्तार ट्रक के कट मारने से पत्नी गिर पड़ी और ट्रक के पहिए के नीचे आ गई. इसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई.

    यह भी पढ़ें: पुणे में तेज रफ्तार कंटेनर ने मचाया कहर… 7 श्रद्धालुओं की मौत, 35 से ज्यादा लोग घायल

    तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत हो गई, लेकिन कोई भी वाहन रुकने को तैयार नहीं था. इस दौरान लाचार पति अमित यादव ने आंखों में आंसू पोंछते हुए हाथ जोड़कर वाहनों को रोकने की कोशिश की. आखिरकार जब किसी से मदद नहीं मिली तो उसने पत्नी का शव अपनी बाइक से बांधकर मध्य प्रदेश स्थित घर ले जाने का निर्णय लिया.

    पति-पत्नी दोनों मध्य प्रदेश के सिवनी के रहने वाले हैं. पिछले 10 वर्षों से दोनों कोराडी के पास लोणारा में रह रहे थे. रक्षाबंधन होने की वजह से अमित लोणारा से मोटरसाइकिल पर देवलापार होते हुए करणपुर जा रहा था. इसी दौरान हादसा हो गया. जब वह पत्नी का शव लेकर कई किलोमीटर तक चल चुका था, तभी रास्ते में हाइवे पुलिस ने उसे रोककर शव अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागपुर के मेयो अस्पताल भेज दिया. 

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here