More
    Home Home देखें- उस स्पेसक्राफ्ट की इनसाइड तस्वीरें, जिसमें बैठकर शुभांशु ने भरी अंतरिक्ष...

    देखें- उस स्पेसक्राफ्ट की इनसाइड तस्वीरें, जिसमें बैठकर शुभांशु ने भरी अंतरिक्ष में उड़ान!

    0
    52
    देखें- उस स्पेसक्राफ्ट की इनसाइड तस्वीरें, जिसमें बैठकर शुभांशु ने भरी अंतरिक्ष में उड़ान!


    स्पेसक्राफ्ट के अंदर से शुभांशु शुक्ला ने पहला मैसेज दिया. उन्होंने कहा कि नमस्कार,  मेरे प्यारे देशवासियों, what a ride… 41 साल बाद हम वापस अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं. और कमाल की राइड थी. इस समय हम 7.5 किलोमीटर प्रतिसेकेंड की रफ्तार से पृथ्वी के चारों तरफ घूम रहे हैं. और मेरे कंधे पर मेरे साथ मेरा तिरंगा है, जो मुझे बता रहा है कि मैं अकेले नहीं  हूं, मैं आप सबके साथ हूं. ये मेरी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन तक की जर्नी की शुरुआत नहीं है, ये भारत की ह्यमन स्पेस प्रोग्राम की शुरुआत है. और मैं चाहता हूं कि सभी देशवासी इस यात्रा का हिस्सा बने. आपका भी सीना गर्व से चौड़ा होना चाहिए. आप भी उतना ही एक्साइटमेंट दिखाइए. आइए हम सब मिलकर भारत की इस ह्यमन स्पेस जर्नी की शुरुआत करें. धन्यवाद, जय हिंद, जय भारत



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here