More
    Home Home कौन है बरेली के ‘हैदरी दल 25’ का फाउंडर नबी हसन? जिसे...

    कौन है बरेली के ‘हैदरी दल 25’ का फाउंडर नबी हसन? जिसे पुलिस ने मदरसा में नाबालिग छात्र से कुकर्म के आरोप में किया गिरफ्तार

    0
    62
    कौन है बरेली के ‘हैदरी दल 25’ का फाउंडर नबी हसन? जिसे पुलिस ने मदरसा में नाबालिग छात्र से कुकर्म के आरोप में किया गिरफ्तार


    उतर प्रदेश के बरेली जिले में ‘हैदरी दल 25’ के  संस्थापक नबी हसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हसन पर धार्मिक उन्माद फैलाने और नाबालिग से कुकर्म करने का आरोप है. उसके मोबाइल में दर्जनों अश्लील वीडियो/फोटो मिले हैं. आइए जानते हैं आखिर क्या करता है ये ‘हैदरी दल’ और इसके संस्थापक नबी हसन की पूरी कुंडली…  

    आपको बता दें कि ‘हैदरी दल 25’ के कई मेंबर पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं. इसमें एक मेडिकल स्टूडेंट, एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट भी शामिल है. लेकिन इसका संस्थापक नबी हसन काफी समय से फरार चल रहा था. बीते दिन पुलिस ने उसे भी धर दबोचा. 

    यह भी पढ़ें: बरेली से फर्जी GST इंस्पेक्टर गिरफ्तार, झूठ बोलकर किया था निकाह

    ‘हैदरी दल’ के मेंबर कथित तौर पर ‘मॉरल पुलिसिंग’ का काम करते थे. ये लोग पार्कों, सार्वजनिक जगहों आदि में जाकर मुस्लिम लड़कियों से पूछताछ करके उनकी वीडियो बनाकर वायरल करते थे. खास तौर पर ये ऐसी लड़कियों की वीडियो बनाते थे जो गैर मुस्लिम लड़कों के साथ पाई जाती थीं. उनसे कहा जाता था कि वह गैर मुस्लिम लड़कों के साथ बात ना करें. साथ ही बुर्का, हिजाब पहनने पर जोर देते थे.  

    5वीं तक पढ़ा है आरोपी नबी हसन 

    पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया आरोपी नबी हसन महज कक्षा 5 तक पढ़ा है. वर्तमान में वह शाहजहांपुर के गुलशने मुस्तफा मदरसे में रहकर दीनी तालीम ले रहा था. वह ‘हैदरी दल 25’ बरेली ग्रुप का एडमिन है. कई जिलों में उसका नेटवर्क है. अलग-अलग जगहों से फोटो/वीडियो मंगाकर उन्हें एडिट करके अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड करता था. 

    पुलिस के मुताबिक, नबी हसन के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है जिसमें नाबालिग छात्र से कुकर्म की वीडियो मिली है. ये छात्र उसी के मदरसे में पढ़ता था. इसके अलावा उसके मोबाइल में दर्जनों अश्लील वीडियो/फोटो मिले हैं. साथ ही हसन के द्वारा ही ‘हैदरी दल 25’ इंस्टाग्राम अकाउंट संचालित होने के प्रमाण भी मिले हैं. 

    यह भी पढ़ें: UP: बरेली में ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    ऐसे हुई गिरफ्तारी 

    दरअसल, फरीदपुर थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर क्राइम रविंद्र कुमार व कॉन्स्टेबल पवन कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नबी हसन बीसलपुर रोड स्थित साठा पुलिया के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहले ही कई टीम बनाई गई थी. सभी टीमों ने आपस में तालमेल बिठाकर घेराबंदी की और हसन को गिरफ्तार कर लिया. 

    मामले में एसपी देहात अंशिका वर्मा ने बताया कि फरीदपुर के ग्राम पिपरथरा निवासी नबी हसन द्वारा गुलशने मुस्तफा मदरसे में पढ़ रहे एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था. जिसकी वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी जाती थी. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी ‘हैदरी दल 25 बरेली’ बनाकर साम्प्रदायिक तनाव फैलाने वाली आपत्तिजनक सामग्री और टिप्पणिया शेयर की थीं. 



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here