More
    Home Home बुर्का पहनकर लड़की को छत से फेंकने वाला तौफीक गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस...

    बुर्का पहनकर लड़की को छत से फेंकने वाला तौफीक गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने रामपुर से पकड़ा

    0
    194
    बुर्का पहनकर लड़की को छत से फेंकने वाला तौफीक गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने रामपुर से पकड़ा


    उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना ज्योति नगर इलाके में 19 वर्षीय युवती नेहा की दर्दनाक हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. नेहा को कथित रूप से बुर्का पहनकर बिल्डिंग में दाखिल हुए तौफीक नाम के युवक ने छत से नीचे फेंक दिया था, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अब पुलिस ने आरोपी तौफीक को उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा से गिरफ्तार कर लिया है.

    पुलिस के मुताबिक, 23 जून सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि अशोक नगर इलाके में एक लड़की छत से गिर गई है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम को बताया गया कि घायल युवती को उसके पिता जीटीबी अस्पताल ले गए हैं.

    बाद में जांच के दौरान सामने आया कि 19 वर्षीय नेहा को जानबूझकर छत से धक्का दिया गया था. परिजनों और चश्मदीदों के बयान के आधार पर पता चला कि तौफीक बुर्का पहनकर नेहा के घर की बिल्डिंग में दाखिल हुआ था, और छत पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने नेहा को नीचे फेंक दिया.

    अब तक की कार्रवाई

    थाना ज्योति नगर पुलिस ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1)/351(2) के तहत मामला दर्ज किया. सीसीटीवी फुटेज, फोन कॉल रिकॉर्ड, और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तौफीक की पहचान की गई. इसके बाद दिल्ली पुलिस की कई टीमें लगाई गईं और आरोपी को रामपुर के टांडा से गिरफ्तार कर लिया गया.

    पुलिस का कहना है कि तौफीक से पूछताछ की जा रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि घटना की पूर्व नियोजित साजिश थी या आपसी बहस में यह कदम उठाया गया. नेहा की मौत ने इलाके में गुस्से और आक्रोश की लहर पैदा कर दी है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि आरोपी पहले से नेहा को परेशान कर रहा था और पहले भी धमकियां दी थीं.



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here