More
    Home Home US-Iran Conflict Live Updates: अमेरिका पर ईरानी हमले के बाद तेहरान में...

    US-Iran Conflict Live Updates: अमेरिका पर ईरानी हमले के बाद तेहरान में जश्न, सड़कों पर झंडे लेकर उतरे लोग

    0
    223
    US-Iran Conflict Live Updates: अमेरिका पर ईरानी हमले के बाद तेहरान में जश्न, सड़कों पर झंडे लेकर उतरे लोग


    ईरान ने कतर की राजधानी में स्थित अमेरिकी अल-उदीद एयरबेस (सैन्य ठिकाना) पर मिसाइल हमले किया है. ईरान ने इस एयरबेस पर छह मिसाइलें दागीं हैं. हालांकि, किसी की हताहत की सूचना नहीं है. ईरान ने इस हमले के बाद कहा है कि हमने अपना बदला ले लिया है. बदला पूरा हो गया है.

    समाचार संस्था रॉयटर्स के अनुसार, उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली है कि ईरान ने हमले के पहले ट्रंप प्रशासन और दोहा को इसकी जानकारी दी है. 

    मध्य पूर्व में तनाव के कारण एयर इंडिया और इंडिगो सहित कई एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित हुई हैं. 

     कतर ने अपनी संप्रभुता पर हमले का हवाला देते हुए जवाबी कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित रखा है, जिससे क्षेत्र में युद्ध के बढ़ने की आशंका है.

    अल-उदीद एयरबेस मध्य पूर्व में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य बेस में से है. यहां अमूमन 10 से 11 हज़ार सैनिक हमेशा रहते हैं. दोहा में अमेरिका के दो सैन्य अड्डे हैं. अल-उदीद एयरबेस को अबू नखलाह हवाई अड्डा से भी जाना जाता है.

    कतर अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाता रहा है और अमेरिका इस संघर्ष को बढ़ाना नहीं चाहता है क्योंकि इससे घरेलू स्तर पर चुनौतियां बढ़ सकती हैं. 

     ईरान की ओर से किए गए पलटवार के बाद मध्य पूर्व में संकट और गहराता जा रहा है. ईरान के अमेरिका के सैन्य हमले और मध्य पूर्व में संकट से जुड़े खबरों के ताजा अपडेट से बने रहने के लिए यहां जुड़े रहें.



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here