More
    Home Home Bypoll Results 2025 Live: पंजाब की लुधियाना समेत 4 राज्यों की 5...

    Bypoll Results 2025 Live: पंजाब की लुधियाना समेत 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी, AAP के लिए खास है ये उपचुनाव

    0
    30
    Bypoll Results 2025 Live: पंजाब की लुधियाना समेत 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी, AAP के लिए खास है ये उपचुनाव


    Assembly Bypoll Result Live News: पंजाब की लुधियान वेस्ट समेत चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे. सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है. चुनाव आयोग (ECI) ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है और सुचारू मतगणना प्रक्रिया के लिए व्यापक व्यवस्था की है.

    गुरुवार को पंजाब की लुधियाना वेस्ट, पश्चिम बंगाल की कालिगंज, गुजरात की विदासवर-कादी और केरल की निलाम्बुर समेत पांच विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था. लुधियाना वेस्ट सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए बेहद खास है, क्योंकि AAP ने इस सीट से अपने राज्यसभा सांसद और उद्योगपति संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा है. जबकि कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु, बीजेपी ने जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने परुपकर सिंह घुमन को मैदान में उतारा है.

    इन उपचुनावों की जरूरत गुजरात, पश्चिम बंगाल और पंजाब की एक-एक सीट पर वहां के मौजूदा विधायकों के निधन के कारण पड़ी, जबकि केरल और गुजरात की एक अन्य सीट पर विधायकों के इस्तीफे की वजह से उपचुनाव कराए गए. चुनाव आयोग ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की और अब सभी की निगाहें नतीजों पर टिकी हैं.

    उपचुनाव के नतीजे पर तमाम अपडेट के लिए बने रहिए आजतक के इसी लाइव पेज पर…



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here