More
    Home Home Sitaare Zameen Par Day 2 Collection: आमिर खान की फिल्म ने दूसरे...

    Sitaare Zameen Par Day 2 Collection: आमिर खान की फिल्म ने दूसरे दिन की बंपर कमाई, ‘केसरी 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड

    0
    37
    Sitaare Zameen Par Day 2 Collection: आमिर खान की फिल्म ने दूसरे दिन की बंपर कमाई, ‘केसरी 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड


    Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी फिल्मों से हमेशा लोगों का दिल जीता है. फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने के बाद उनकी कमबैक फिल्म मानी जा रही ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज हो गई है. इस फिल्म को क्रिटिक्स के तो शानदार रिव्यू मिले ही हैं, साथ ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है. धमाकेदार ओपनिंग के बाद अब फिल्म ने दूसरे दिन धांसू कमाई की है. 

    बता दें कि 20 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान के साथ एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में हैं. ये फिल्म पहले से ही काफी सुर्खियों में बनी हुई थी. कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.70 करोड़ रुपये का अच्छा कलेक्शन किया था. वहीं अब दूसरे दिन यानी शनिवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है.

    शनिवार को कमाई में आया उछाल
    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड यानी शनिवार को जबरदस्त कमाई की है. शुरुआती आंकड़ों के हिसााब से फिल्म ने दूसरे दिन 21.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस हिसाब से फिल्म का दो दिन का कलेक्शन 32.20 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी दूसरे दिन के ऑफिशियल आंकडे़ सामने नहीं आए हैं. वहीं माना जा रहा है कि रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और उछाल आ सकता है. अगर फिल्म ने शनिवार जैसा ही कलेक्शन किया तो आमिर की मूवी तीन दिन में 50 करोड़ रुपये की क्लब में एंट्री कर सकती है. 

    केसरी 2 और लाल सिंह चड्ढा को पछाड़ा
    आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ ने दूसरे दिन की कमाई के मामले में अपनी ही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया. आमिर की लाल सिंह चड्ढा ने दूसरे दिन 7.26 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं फिल्म का दो दिन का कलेक्शन 18.96 करोड़ रुपये था. आमिर ने हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की केसरी को भी पीछे छोड़ दिया है. अक्षय की केसरी-2 पहले दिन 7.75 करोड़ तो दूसरे दिन 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

    ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी फिल्म
    बता दें कि आमिर खान ने अपनी फिल्म सितारे जमीन पर के प्रमोशन के दौरान कहा था कि ये फिल्म किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होगी. कुछ रिपोर्ट्स में ये बात भी सामने आई थी कि उन्होंने करोड़ों रुपये की डील ठुकरा दी थी.



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here