More
    Home Home सोनम को शादी के लिए पैसे मिले? अब वो किसे बचा रही...

    सोनम को शादी के लिए पैसे मिले? अब वो किसे बचा रही है, आखिर राजा को मारा क्यों… भाई ने उठाए कई सवाल 

    0
    31
    सोनम को शादी के लिए पैसे मिले? अब वो किसे बचा रही है, आखिर राजा को मारा क्यों… भाई ने उठाए कई सवाल 


    सोनम रघुवंशी की आठ दिन की रिमांड पूरी हो जाने के बाद दो और दिन की रिमांड बढ़ा दी है. इस पर राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा कि सोनम किसी को तो बचा रही है. उसका पता चलना चाहिए. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सोनम ने राजा को आखिर मारा क्यों ? 

     राजा रघुवंशी का भाई सचिन रघुवंशी ने कहा कि 8 दिन के रिमांड में सोनम ने यह नहीं बताया कि उसने राजा को मारा क्यों? तो दो दिन में वो क्या बताएगी ? इसलिए मैं मांग कर रहा हूं कि नारकोटिक्स की जांच की जाए. नारकोटिक्स जांच में पता चल जाएगा  कि इस पूरे केस के पीछे है कौन जिसको सोनम बचा रही है. सचिन ने कहा कि मेरी सरकार से यही अपील है कि इसकी नारकोटिक्स की जांच की जाए. इस केस में और भी लोग हो सकते हैं.

    सचिन ने कहा कि  कारण क्या है राजा को मारने का ये समझना जरूरी है. इतना ज्यादा गुमराह वह अकेले नहीं कर सकती. उसने शादी क्यों की ?  क्या जबरदस्ती करवाई गई थी ? ये सब मालूम पड़ेगा जब जांच होगी. सचिन ने कहा कि आखिर सोनम को शादी के लिए किसी ने तो पैसे दिए थे. उसके पास इतना पैस कहां से आया. 

    वहीं राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा,सोनम दो दिन में कुछ न कुछ तो बताएगी ही क्योंकि वो गुमराह बहुत ज्यादा कर रही है. उसे पूरी सच्चाई बतानी चाहिए. जब तक वो ये नहीं बताएगी कि उसने राजा को क्यों मारा तब तक उसे हिरासत में रखना चाहिए.

    दरअसल, राजा के परिवार का संदेह है कि सोनम की फैक्ट्री का नौकर राज कुशवाह अकेला इस सनसनीखेज हत्याकांड का मास्टरमाइंड नहीं हो सकता. उधर, मेघालय पुलिस महानिदेशक (DGP) इदाशीशा नोंगरांग ने यह बयान देकर राजा रघुवंशी के परिवार के उस संदेह और गहरा कर दिया है कि राजा रघुवंशी की हत्या को प्रेम त्रिकोण (लव ट्रायंगल) तक सीमित नहीं मान रहे हैं, पुलिस तमाम अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है. यह सामान्य बात नहीं है कि शादी के कुछ दिनों के भीतर ही वह (सोनम) अपने पति के प्रति इतनी दुश्मनी पाल बैठी. हम इस हत्या के सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं. हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है. हमारे पास एक ठोस मामला है. कुछ दिन पहले भी राजा के परिजनों द्वारा नार्कों जांच कराने की मांग पर इस पर सोनम के भाई गोविंद ने कहा कि हमने कोई पाप नहीं किया है. अगर किसी को हम पर संदेह है, तो हम हर तरह की जांच से गुजरने के लिए तैयार हैं.





    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here