More
    Home Home काम आया अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में लगा फेस रिकग्निशन सिस्टम, पकड़ा...

    काम आया अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में लगा फेस रिकग्निशन सिस्टम, पकड़ा गया आतंकियों का मददगार

    0
    35
    काम आया अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में लगा फेस रिकग्निशन सिस्टम, पकड़ा गया आतंकियों का मददगार


    अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के लिए बीते दिनों सुरक्षा एजेंसियों ने फेस रिकग्निशन सिस्टम लगाने का फैसला किया था जिसकी पहली सफलता सामने आई है. अनंतनाग पुलिस ने इस नई तकनीक की मदद से पहलगाम नाका पर एक संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) को पकड़ा है, जिसे सिस्टम द्वारा फौरन पहचान लिया गया. बता दें कि ओवर ग्राउंड वर्कर सीधे सुरक्षाबलों से नहीं लड़ते बल्कि ये आतंकियों को हर तरह की सुविधा और सूचना मुहैया कराने का काम करते हैं और आम लोगों के बीच घुलमिल कर रहते हैं.

    फेस रिकग्निशन सिस्टम से पकड़ा गया OGW

    जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस साल अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकवादियों और असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए कई महत्वपूर्ण नाकों पर फेस रिकग्निशन सिस्टम लगाया है. बुधवार को पहलगाम नाके पर इस तकनीक की मदद से एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को अलर्ट मिला जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे दबोच लिया.

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पहले से ही सुरक्षा एजेंसियों के पास थी और उसे संभावित ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में चिह्नित किया गया था. जैसे ही वह आरोपी चेकपॉइंट पर पहुंचा, फेस रिकग्निशन सिस्टम ने उसे सिस्टम में फीड किए गए डेटा से मिलाया और उसके खिलाफ अलर्ट जारी कर दिया.

    इसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया. पकड़े गए आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है और जांच एजेंसियां उसके नेटवर्क और मंसूबों का पता लगाने में जुट गई है.

    अनंतनाग पुलिस की यह कार्रवाई अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तकनीक का उपयोग यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के लिए किया जाएगा.

     



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here