More
    Home Home शादी के 10वें दिन दुल्हन प्रेमी संग फरार, थाने में पंचायत के...

    शादी के 10वें दिन दुल्हन प्रेमी संग फरार, थाने में पंचायत के बाद पति ने खुद किया विदा

    0
    39
    शादी के 10वें दिन दुल्हन प्रेमी संग फरार, थाने में पंचायत के बाद पति ने खुद किया विदा


    उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक नई नवेली दुल्हन शादी के महज दस दिन बाद अपने प्रेमी संग फरार हो गई. हालांकि पुलिस ने उसे जल्द ही बरामद कर लिया और बाद में थाने में ही पति और प्रेमी की मौजूदगी में फैसला हुआ कि दुल्हन अब अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी.

    पूरा मामला जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सैदपुरा गांव का है, जहां रहने वाले शमशेर चौहान की शादी 4 जून 2025 को मवई खुर्द गांव निवासी खुशी सिंह से हुई थी. शादी के बाद सब कुछ सामान्य था, लेकिन दस दिन बाद 14 जून को खुशी अपने पति शमशेर के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर शॉपिंग के लिए निकली. दोनों एक रेस्टोरेंट में नाश्ता कर रहे थे, तभी अचानक खुशी मौका देखकर वहां से गायब हो गई.

    यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: चंदौली में 10 साल की बच्ची से कोचिंग संचालक ने किया रेप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    पति शमशेर ने उसे काफी ढूंढा, लेकिन नाकाम रहने पर वह मुगलसराय कोतवाली पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही समय में खुशी को उसके प्रेमी सोनू के साथ बरामद कर लिया. इसके बाद दोनों को थाने लाया गया, जहां पुलिस ने शमशेर, खुशी और सोनू के परिजनों को भी बुला लिया.

    थाने में मौजूदगी में खुशी ने साफ तौर पर कहा कि वह अपने प्रेमी सोनू के साथ रहना चाहती है और उसी से शादी करना चाहती है. चूंकि वह बालिग है, इसलिए पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी पक्षों की सहमति से खुशी को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया.

    चंदौली

    बताया जा रहा है कि खुशी का अपने गांव के सोनू नामक युवक से प्रेम संबंध था, लेकिन परिवार वालों ने उसकी शादी शमशेर से तय कर दी. मजबूरी में शादी तो कर ली, लेकिन उसका मन अब भी प्रेमी सोनू में ही लगा था. आखिरकार शादी के 10 दिन बाद वह शॉपिंग के बहाने घर से निकली और प्रेमी संग फरार हो गई.

    चंदौली

    डिप्टी एसपी राजीव सिसोदिया ने बताया कि खुशी की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई और उसे सोनू के साथ बरामद कर लिया गया. चूंकि खुशी बालिग है और अपनी इच्छा से सोनू के साथ रहना चाहती है, इसलिए पुलिस ने दोनों के परिजनों की सहमति लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और खुशी को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया.



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here