More
    Home Home ‘कभी प्लेन में नहीं बैठूंगा…’, बोला एअर इंडिया विमान क्रैश का Viral...

    ‘कभी प्लेन में नहीं बैठूंगा…’, बोला एअर इंडिया विमान क्रैश का Viral Video बनाने वाला आर्यन, पूछताछ के लिए पुलिस ले गई थी साथ

    0
    66
    ‘कभी प्लेन में नहीं बैठूंगा…’, बोला एअर इंडिया विमान क्रैश का Viral Video बनाने वाला आर्यन, पूछताछ के लिए पुलिस ले गई थी साथ


    गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एअर इंडिया का प्लेन AI-171 क्रैश हो गया था. इसमें 242 लोग सवार थे, जिसमें 241 लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे का लाइव वीडियो 17 साल के आर्यन ने रिकॉर्ड किया था. आर्यन मेघानीनगर में ही रहता है. उसने अपने मोबाइल में ये वीडियो कैप्चर किया था. 17 साल का आर्यन 12वीं कक्षा में पढ़ता है. आर्यन से लल्लनटॉप ने बात की है. आर्यन ने कहा कि वह इस हादसे को देखकर काफी डर गया है और कभी भी प्लेन में नहीं बैठेगा.

    आर्यन ने हादसे का वीडियो गुरुवार की दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर बनाया था. क्योंकि उसके मोबाइल में वीडियो की टाइमिंग यही दिख रही है. आर्यन ने कहा कि उसने ये वीडियो अपने पिता को भेजा. संभवतः उन्होंने ये वीडियो किसी और को भेजा होगा. 

    वहीं, आर्यन की बहन ने बताया कि मेरा भाई पहली बार यहां आया था, ये गांव में रहता है. आर्यन ने पहली बार इतना नीचे विमान देखा तो उसने अपने फोन में वीडियो कैप्चर कर लिया, ताकि वह गांव जाकर अपने दोस्तों को बताए कि मेघानीनगर स्थित उसके घर के इतने करीब से विमान उड़ते हैं. आर्यन की बहन ने कहा कि मेरा भाई सामान्य तौर पर वीडियो बना रहा था, लेकिन दुर्भाग्य से वह क्रैश हो गया. आर्यन ने इतनी करीब से कभी भी प्लेन नहीं देखा. 

    आर्यन के पड़ोसी शुभम गुप्ता ने कहा कि एअर इंडिया का जो प्लेन क्रैश हुआ वह काफी नीचे उड़ रहा था. वो प्लेन सामान्य रूप से नहीं उड़ रहा था. उसका मूवमेंट देखकर अहसास हो रहा था कि ये दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है. उन्होंने बताया कि जिस जगह से वीडियो बनाया गया वो मेघानी नगर में ओमकार नगर कॉर्नर है, लेकिन जिस जगह विमान हादसा हुआ वो मेघानी नगर का IGP कंपाउंड है. जैसे ही प्लेन क्रैश हुआ तो बहुत तेज आवाज आई, हम लोगों ने छत पर आकर देखा तो आसमान में धुआं ही धुआं दिख रहा था.

    बता दें कि अहमदाबाद पुलिस ने आर्यन से वीडियो को लेकर पूछताछ की है. पुलिस ने बताया कि वीडियो बनाने पर किसी को गिरफ़्तार नहीं किया गया है. मोबाइल वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग वायरल हुई है. वीडियो बनाने वाले ने पुलिस को वीडियो का विवरण दिया. वह अपने पिता के साथ गवाह के तौर पर बयान देने आया था, फिर उसे उसके पिता के साथ भेज दिया गया. कोई गिरफ़्तारी या हिरासत नहीं की गई है.



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here