More
    Home Home सोशल मीडिया पर फ्रेंडशिप के बहाने महिला ने फंसाया, फिर निवेश के...

    सोशल मीडिया पर फ्रेंडशिप के बहाने महिला ने फंसाया, फिर निवेश के नाम पर ठग लिए 16 लाख रुपये

    0
    48
    सोशल मीडिया पर फ्रेंडशिप के बहाने महिला ने फंसाया, फिर निवेश के नाम पर ठग लिए 16 लाख रुपये


    हरियाणा के फरीदाबाद में साइबर ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. ठगों ने एक व्यक्ति से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर उसे 16.35 लाख रुपये का चूना लगा दिया. आरोपी खुद को महिला आईटी प्रोफेशनल बताकर निवेश का झांसा देती रही और धीरे-धीरे पूरी रकम हड़प ली.

    मामले की गंभीरता को देखते हुए फरीदाबाद साइबर थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल सभी आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है.

    ऐसे रची गई ठगी की साजिश

    न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि पीड़ित फरीदाबाद के सेक्टर 55 का निवासी है. उसने साइबर थाना, एनआईटी में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ समय पहले उसकी एक महिला से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई. महिला ने खुद को मुंबई स्थित एक आईटी कंपनी में कार्यरत बताया और धीरे-धीरे दोनों के बीच नियमित बातचीत शुरू हो गई.

    बाद में उस महिला ने पीड़ित को शेयर बाजार में निवेश करने का सुझाव दिया और एक खास मोबाइल ऐप डाउनलोड करने को कहा. शुरुआत में पीड़ित ने कुछ रकम निवेश की और ऐप पर उसे लाभ दिखाया गया, जिससे उसका भरोसा बढ़ गया.

    जब पीड़ित ने अपने निवेश का लाभ निकालना चाहा तो उसे बताया गया कि “प्रॉफिट चार्ज”, “क्रेडिट स्कोर प्रॉब्लम” और “खाते के फ्रीज होने का खतरा” है. बार-बार पैसे मांगे जाते रहे और इस तरह उससे कुल 16,35,886 की ठगी कर ली गई.

    छह आरोपी गिरफ्तार

    शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की. साइबर पुलिस ने शुक्रवार को छह आरोपियों  साहिल खान, लक्ष्मण, राजेश ओझा, राहुल, सूर्य प्रकाश मारू और हसन खान को गिरफ्तार किया. पुलिस जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों में से कुछ ने अपने बैंक खाते धोखाधड़ी के लिए उपलब्ध कराए थे.

    सख्त कार्रवाई की तैयारी

    साइबर थाना प्रभारी के मुताबिक, गिरोह का नेटवर्क बड़ा हो सकता है और कई अन्य लोगों को भी इसी तरह फंसाया गया हो सकता है. सभी आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है, और डिजिटल सबूत जुटाए जा रहे हैं. जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी.

     



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here