More
    Home Home बिहार में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, कार्तिकेय शर्मा बने पटना के...

    बिहार में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, कार्तिकेय शर्मा बने पटना के नए एसएसपी

    0
    46
    बिहार में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, कार्तिकेय शर्मा बने पटना के नए एसएसपी


    बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 18 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है जिनमें पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शामिल हैं.

    पटना को मिला नया एसएसपी

    न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पटना एसएसपी अवकाश कुमार (बैच 2012) को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का कमांडेंट बनाया गया है. उनकी जगह पूर्णिया के एसपी रहे कार्तिकेय के शर्मा (बैच 2014) को पटना का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है. वहीं, पटना शहर में तीन नए सिटी एसपी की भी नियुक्ति हुई है.

    दीक्षा (2021 बैच) को सिटी एसपी (पटना सेंट्रल) बनाया गया है जबकि परिचय कुमार (2021 बैच) को सिटी एसपी (पटना ईस्ट) और भानु प्रताप सिंह (2021 बैच) को सिटी एसपी (पटना वेस्ट) बनाया गया है.

    अन्य जिलों में भी फेरबदल

    स्वीटी शहरावत को (2020 बैच) पूर्णिया का नया एसपी नियुक्त किया गया है. वहीं शरथ आर एस (2020 बैच) को सुपौल का एसपी और अरविंद प्रताप सिंह (2018 बैच) को समस्तीपुर का एसपी नियुक्त किया गया है. विश्वजीत दयाल (2017 बैच) को जमुई का नया एसपी बनाया गया है.

    पिछले महीने भी हुए थे ट्रांसफर

    इससे पहले 20 मई को भी नीतीश सरकार ने राज्य में 11 आईएएस और 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था. साथ ही बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 36 अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया था. राज्य सरकार ने ये बदलाव जिले स्तर पर पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और उत्तरदायी बनाने के लिए किया है.

     



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here