वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2023-25 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से हो रहा है. लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मुकाबले में तीसरे दिन (13 जून) का खेल समाप्त हो चुका है. तीसरे दिन स्टम्प तक साउथ अफ्रीका ने टारगेट का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं. साउथ अफ्रीका अब जीत से सिर्फ 69 रन दूर है. एडेन मार्करम 102 और कप्तान टेम्बा बावुमा 65 रन बनाकर नाबाद हैं. साउथ अफ्रीका यदि 69 रन बना लेती है तो वो 27 साल बाद कोई आईसीसी खिताब जीतेगी.
मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रनों का टारगेट दिया था. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 207 रनों पर सिमटी थी. बता दें कि साउथ अफ्रीका की पहली पारी दूसरे दिन लंच के बाद 138 रनों पर सिमट गई थी. यानी पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों की अहम लीड मिली थी. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए थे.
टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही. रयान रिकेल्टन सिर्फ 6 रन बनाकर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का शिकार बने. फिर वियान मुल्डर (27 रन) और एडेन मार्करम के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई. मुल्डर को कैच आउट कराकर स्टार्क ने इस साझेदारी को तोड़ा. मुल्डर के आउट होने के बाद मार्करम ने कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ मिलकर शतकीय पार्टनरशिप की है.
एडेन मार्करम ने इस दौरान 11 चौके की मदद से 101 गेंदों पर शतक पूरा किया. मार्करम ऐसे पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईसीसी इवेंट के फाइनल मे शतक जड़ा है. दूसरी ओर टेम्बा बावुमा भी फिफ्टी जड़ने में कामयाब रहे हैं. बावुमा और मार्करम के बीच तीसरे विकेट के लिए अबतक 232 गेंदों पर 143 रनों की पार्टनरशिप हुई है.
साउथ अफ्रीका का दूसरी पारी में अबतक का स्कोरकार्ड: 213/2 (56 ओवर)
बल्लेबाज | विकेट | रन |
एडेन मार्करम | नाबाद | 102* |
रयान रिकेल्टन | कैच एलेक्स कैरी, बोल्ड मिचेल स्टार्क | 6 |
वियान मुल्डर | कैच मार्नस लाबुशेन, बोल्ड मिचेल स्टार्क | 27 |
टेम्बा बावुमा | नाबाद | 65* |
विकेट पतन: 9-1 (रयान रिकेल्टन, 2.1 ओवर), 70-2 (वियान मुल्डर, 17.4 ओवर)
स्टार्क का अर्धशतक, रबाडा ने झटके 4 विकेट
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने दूसरी पारी में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 73 रनों पर ही ऑस्ट्रेलिया के सात विकेट गिरा दिए थे. यहां से विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क के बीच आठवें विकेट के लिए 61 रनों की महत्वपूर्ण पार्टनरशिप हुई, जिसने ऑस्ट्रेलिया की वापसी कराई. एलेक्स कैरी ने 5 चौके की मदद से 50 गेंदों पर 43 रन बनाए. एलेक्स कैरी के आउट होने के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट पर 134 रन था.
खेल के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नाथन लायन (2 रन) का विकेट सस्ते में गंवाया. लेकिन इसके बाद मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को परेशान करके रख दिया. स्टार्क और हेजलवुड के बीच दसवें विकेट के लिए 59 रनों की पार्टनरशिप हुई. स्टार्क ने 136 गेंदों का सामना किया और वो 58 रन पर नाबाद रहे. स्टार्क ने अपनी पारी में 5 चौके लगाए. वहीं हेजलवुड के बल्ले से 17 रन निकले. साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. वहीं लुंगी एनगिडी को तीन सफलताएं मिलीं. एडेन मार्करम, मार्को जानसेन और वियान मुल्डर ने एक-एक विकेट झटका.
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का स्कोरकार्ड: (207/10, 65 ओवर)
बल्लेबाज | विकेट | रन |
मार्नस लाबुशेन | कैच काइल वेरेने, बोल्ड मार्को जानसेन | 22 |
उस्मान ख्वाजा | कैच काइल वेरेने, बोल्ड कगिसो रबाडा | 6 |
कैमरन ग्रीन | कैच वियान मुल्डर, बोल्ड कगिसो रबाडा | 0 |
स्टीव स्मिथ | LBW लुंगी एनगिडी | 13 |
ट्रेविस हेड | बोल्ड वियान मुल्डर | 9 |
ब्यू वेबस्टर | LBW लुंगी एनगिडी | 9 |
एलेक्स कैरी | LBW कगिसो रबाडा | 43 |
पैट कमिंस | बोल्ड लुंगी एनगिडी | 6 |
मिचेल स्टार्क | नाबाद | 58* |
नाथन लायन | LBW कगिसो रबाडा | 2 |
जोश हेजलवुड | कैच केशव महाराज, बोल्ड एडेन मार्करम | 17 |
विकेट पतन: 28-1 (उस्मान ख्वाजा, 10.2 ओवर), 28-2 (कैमरन ग्रीन, 10.4 ओवर), 44-3 (मार्नस लाबुशेन, 17.5 ओवर), 48-4 (स्टीव स्मिथ, 18.5 ओवर), 64-5 (ब्यू वेबस्टर, 22.6 ओवर), 66-6 (ट्रेविस हेड, 23.4 ओवर), 73-7 (पैट कमिंस, 24.5 ओवर), 134-8 (एलेक्स कैरी, 38.2 ओवर), 148-9 (नाथन लायन, 42.4 ओवर), 207-10 (जोश हेजलवुड, 64.6 ओवर)
कमिंस के ‘सिक्सर’ ने साउथ अफ्रीका को समेटा
212 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका की पहली पारी 138 रनों पर ही सिमट गई. डेविड बेडिंघम ने 111 गेंदों पर 45 रन बनाए, जिसमें छह चौके शामिल रहे. वहीं कप्तान टेम्बा बावुमा ने चार चौके और एक छक्के की मदद से 84 गेंदों पर 36 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने छह विकेट झटके, वहीं मिचेल स्टार्क को दो सफलताएं हासिल हुईं.
साउथ अफ्रीका की पहली पारी का स्कोरकार्ड: (138/10, 57.5 ओवर)
बल्लेबाज | विकेट | रन |
एडेन मार्करम | बोल्ड मिचेल स्टार्क | 0 |
रयान रिकेल्टन | कैच उस्मान ख्वाजा, बोल्ड मिचेल स्टार्क | 16 |
वियान मुल्डर | बोल्ड पैट कमिंस | 6 |
टेम्बा बावुमा | कैच मार्नस लाबुशेन, बोल्ड पैट कमिंस | 36 |
ट्रिस्टन स्टब्स | बोल्ड जोश हेजलवुड | 2 |
डेविड बेडिंघम | कैच एलेक्स कैरी, बोल्ड पैट कमिंस | 45 |
काइल वेरेने | LBW पैट कमिंस | 13 |
मार्को जानसेन | कॉट एंड बोल्ड पैट कमिंस | 0 |
केशव महाराज | रन आउट | 7 |
कगिसो रबाडा | कैच ब्यू वेबस्टर, बोल्ड पैट कमिंस | 1 |
लुंगी एनिगडी | नाबाद | 0* |
विकेट पतन: 0-1 (एडेन मार्करम, 0.6 ओवर), 19-2 (रयान रिकेल्टन, 8.4 ओवर), 25-3 (वियान मुल्डर, 15.2 ओवर), 30-4 (ट्रिस्टन स्टब्स, 20.2 ओवर), 94-5 (टेम्बा बावुमा, 39.2 ओवर), 126-6 (काइल वेरेने, 51.3 ओवर), 126-7 (मार्को जानसेन, 51.6 ओवर), 135-8 (डेविड बेडिंघम, 55.2 ओवर), 138-9 (केशव महाराज, 56.5 ओवर), 138-10 (कागिसो रबाडा , 57.1 ओवर)
कगिसो रबाडा ने पहली पारी में खोला ‘पंजा’
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए थे. ब्यू वेबस्टर ने 11 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 72 रन बनाए थे. वहीं अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के बल्ले से 66 रन निकले. स्मिथ ने अपनी पारी में 10 चौके जड़े. साउथ अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके, जबकि मार्को जानसेन को तीन सफलताएं हासिल हुईं. केशव महाराज और एडेन मार्करम ने भी एक-एक विकेट हासिल किया.
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का स्कोरकार्ड: (242/10, 56.4 ओवर)
बल्लेबाज | विकेट | रन |
उस्मान ख्वाजा | कैच डेविड बेडिंघम, बोल्ड कगिसो रबाडा | 0 |
मार्नस लाबुशेन | कैच काइल वेरेने, बोल्ड मार्को जानसेन | 17 |
कैमरन ग्रीन | कैच एडेन मार्करम, बोल्ड कगिसो रबाडा | 4 |
स्टीव स्मिथ | कैच मार्को जानसेन, बोल्ड एडेन मार्करम | 66 |
ट्रेविस हेड | कैच काइल वेरेने, बोल्ड मार्को जानसेन | 11 |
ब्यू वेबस्टर | कैच डेविड बेडिंघम, बोल्ड कगिसो रबाडा | 72 |
एलेक्स कैरी | बोल्ड केशव महाराज | 23 |
पैट कमिंस | बोल्ड कगिसो रबाडा | 1 |
मिचेल स्टार्क | बोल्ड कगिसो रबाडा | 1 |
नाथन लायन | मार्को जानसेन | 0 |
जोश हेजलवुड | नाबाद | 0* |
विकेट पतन: 12-1 (उस्मान ख्वाजा, 6.3 ओवर), 16-2 (कैमरन ग्रीन, 6.6 ओवर), 46-3 (मार्नस लाबुशेन, 17.6 ओवर), 67-4 (ट्रेविस हेड, 23.2 ओवर), 146-5 (स्टीव स्मिथ, 41.6 ओवर), 192-6 (एलेक्स कैरी, 51.1 ओवर), 199-7 (पैट कमिंस, 52.4 ओवर), 210-8 (वेबस्टर, 54.4 ओवर), 211-9 (नाथन लायन, 55.5 ओवर), 212-10 (मिचेल स्टार्क, 56.4 ओवर).
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 101 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 54 मुकाबले जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका को 26 में जीत मिली है. 21 मुकाबले ड्रॉ रहे. यानी आंकड़ों में कंगारू टीम का पलड़ा भारी रहा है.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड.