More
    Home Home गाजीपुर से पटना तक रातभर कार में सफर… Sonam को अब फ्लाइट...

    गाजीपुर से पटना तक रातभर कार में सफर… Sonam को अब फ्लाइट से मेघालय ले जाएगी पुलिस, पटना से वाया कोलकाता-गुवाहाटी होकर पहुंचेगी शिलांग

    0
    52
    गाजीपुर से पटना तक रातभर कार में सफर… Sonam को अब फ्लाइट से मेघालय ले जाएगी पुलिस, पटना से वाया कोलकाता-गुवाहाटी होकर पहुंचेगी शिलांग


    मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य संदिग्ध सोनम रघुवंशी को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले जाने के लिए पुलिस ने सोमवार को गाजीपुर से सफर शुरू किया. सोनम को BR 01PR6242 नंबर की गाड़ी से बिहार के बक्सर जिले में प्रवेश कराया गया, जहां बिहार पुलिस की गाड़ी ने एस्कॉर्ट किया. रात भर के सफर में सोनम ने न तो कुछ खाया, न ही शिलांग पुलिस से कोई बातचीत की. पुलिस ने खाने-पीने के बारे में पूछा, लेकिन सोनम ने सिरदर्द की शिकायत करते हुए खाने से इनकार कर दिया और सोने से भी मना किया.

    सोनम को ले जा रही पुलिस गाड़ी ने यूपी-बिहार सीमा पार करने के बाद बक्सर के आदर्श नगर थाने में करीब 15 मिनट का पड़ाव डाला. शुरुआत में रात 2 बजे शिलांग पुलिस बक्सर पहुंची थी, लेकिन रास्ते में पुलिस सुरक्षा न मिलने के कारण सफर रोकना पड़ा. इसके बाद बिहार पुलिस की एस्कॉर्ट के साथ काफिला पटना के लिए रवाना हुआ. 

    आज तड़के पटना के फुलवारी शरीफ थाना परिसर में मेघालय पुलिस की गाड़ियों का काफिला रुका. यहां सोनम को बाहर उतारा गया. नित्यकर्म के बाद सोनम ने कपड़े बदले. बीते दिन काले लिबास में दिखी सोनम ने सफेद कपड़े पहने. वहीं, चेहरे से नकाब नहीं उतारा.

    पटना के फुलवारी शरीफ थाने में सोनम.

    सूत्रों के मुताबिक, शिलांग पुलिस सोनम को पटना से 3:55 बजे की फ्लाइट से कोलकाता ले जाएगी. वहां से गुवाहाटी और फिर शिलांग पहुंचाया जाएगा. सोनम रघुवंशी के साथ मेघालय पुलिस की शिदा एमएस खरसाती, रोसा एम खोंगसिट, सिल्टे डी  शिरा, पीडी सोनार कर्मचारी पटना से कोलकाता की फ्लाइट में यात्रा करेंगी.

    सोनम को सोमवार की अलसुबह गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में काशी ढाबे पर बरामद किया गया था. मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और तीन सुपारी किलर्स आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल चौहान के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की साजिश रची थी. राजा का शव 2 जून को शिलांग के वेईसावडॉन्ग झरने के पास खाई में मिला था. शिलांग पुलिस अब सोनम से पूछताछ कर इस साजिश के हर पहलू को उजागर करने की तैयारी में है.



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here