More
    Home Home राजधानी दिल्ली के दो इलाकों में पुलिस का एक्शन, पकड़े गए 66...

    राजधानी दिल्ली के दो इलाकों में पुलिस का एक्शन, पकड़े गए 66 अवैध बांग्लादेशी प्रवासी

    0
    90
    राजधानी दिल्ली के दो इलाकों में पुलिस का एक्शन, पकड़े गए 66 अवैध बांग्लादेशी प्रवासी


    दिल्ली पुलिस ने राजधानी के वजीरपुर और नई सब्जी मंडी इलाकों में एक अभियान चलाकर 66 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है, जिनमें 20 पुरुष, 16 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हैं. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

    अधिकारियों ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली से हिरासत में लिए गए ये लोग 11 परिवारों से हैं और राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे थे. इस सिलसिले में पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी. जिसके चलते 6 जून को इस संबंध में बड़ी कार्रवाई की गई.

    पुलिस के अनुसार, ये विदेशी नागरिक हाल ही में हरियाणा के नूंह (पूर्व में मेवात) से यहां आए थे, जहां वे ईंट भट्टों में काम करते थे. अवैध प्रवास पर बढ़ती निगरानी और मीडिया जांच के कारण ये लोग यहां आए थे. पकड़े जाने से बचने के लिए ये परिवार दो समूहों में बंट गए थे. ये लोग वजीरपुर जेजे कॉलोनी और एनएस मंडी इलाके में बस गए थे.

    पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने पीटीआई को बताया कि कुल 35 लोगों को वजीरपुर से और 31 को एनएस मंडी से पकड़ा गया. परिवारों ने निगरानी से बचने के लिए जानबूझकर मोबाइल फोन और पहचान दस्तावेज छिपाए थे.

    डीसीपी भीष्म सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई दिल्ली में अनधिकृत विदेशी नागरिकों का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए चल रहे अभियान का हिस्सा है.



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here