More
    Home Home राजस्थान: हॉस्पिटल में 32 वर्षीय महिला से रेप, ICU वार्ड में नर्सिंग...

    राजस्थान: हॉस्पिटल में 32 वर्षीय महिला से रेप, ICU वार्ड में नर्सिंग स्टाफ ने बनाया शिकार

    0
    72
    राजस्थान: हॉस्पिटल में 32 वर्षीय महिला से रेप, ICU वार्ड में नर्सिंग स्टाफ ने बनाया शिकार


    राजस्थान के अलवर जिले के एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ द्वारा 32 वर्षीय महिला से रेप का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि दुष्कर्म को आईसीयू वार्ड में अंजाम दिया गया. इस बात की जानकारी पुलिस ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

    पुलिस के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले के एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ द्वारा 32 वर्षीय महिला के साथ कथित दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार घटना बुधवार रात एमआईए क्षेत्र स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई.

    यह भी पढ़ें: अलवर रेप: अकेले सरकार कुछ नहीं कर सकती, निर्भया जैसी दरिंदगी पर बोलीं महिला विकास मंत्री

    घटना के बाद महिला के पति ने शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को 2 जून को ट्यूब के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ऑपरेशन के बाद 4 जून को उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया. गार्ड उसे कमरे से बाहर ले गया. इसके बाद नर्सिंग स्टाफ के एक सदस्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

    एमआईए क्षेत्र के एसएचओ अजीत बड़सरा ने बताया कि अगले दिन होश में आने पर पीड़िता ने अपने पति को घटना के बारे में बताया. पति की शिकायत के आधार पर एमआईए थाने में मामला दर्ज किया गया है. ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के डीन असीम दास ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद प्रशासनिक जांच दल का गठन किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here