More
    Home Home राष्ट्रपति ट्रंप और एलन मस्क की तकरार से निवेशकों को झटका… टेस्ला...

    राष्ट्रपति ट्रंप और एलन मस्क की तकरार से निवेशकों को झटका… टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट

    0
    45
    राष्ट्रपति ट्रंप और एलन मस्क की तकरार से निवेशकों को झटका… टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट


    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क के बीच बढ़ते तनाव ने बाजार में हलचल मचा दी है. गुरुवार को जब ट्रंप ने मस्क पर नए टैक्स बिल को लेकर निशाना साधा तो टेस्ला के शेयरों में 9% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने मस्क पर आरोप लगाया कि वह इसलिए नाराज हैं क्योंकि नए बिल के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली टैक्स सब्सिडी खत्म कर दी गई है. वहीं इसके जवाब में मस्क ने भी राष्ट्रपति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

    ट्रंप-मस्क टकराव का सीधा असर टेस्ला के शेयरों पर पड़ा. इससे बाजार पूंजीकरण में अरबों डॉलर का नुकसान हुआ. इस विवाद के बीच टेस्ला के निवेशकों को डर है कि इस टकराव का असर मस्क के विशाल कारोबारी साम्राज्य पर पड़ सकता है. विश्लेषकों का मानना है कि अगर दोनों दिग्गजों के बीच यह टकराव और बढ़ता है, तो इसका असर मस्क के दूसरे बिजनेस जैसे SpaceX, Neuralink और X पर भी पड़ सकता है.

    ट्रंप और मस्क के बीच छिड़ी जुबानी जंग 

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ की एलन मस्क द्वारा तीखी आलोचना किए जाने पर निराशा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि टेस्ला के सीईओ हमेशा से बिल के प्रमुख प्रावधानों से अवगत थे- विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मैंडेट में प्रस्तावित कटौती के बारे में. 

    वहीं एलन मस्क ने X पर एक पोस्ट में ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ को लेकर किए गए डोनाल्ड ट्रंप के दावों को गलत बताया. उन्होंने ट्रंप की टिप्पणियों के जवाब में लिखा, ‘गलत, यह विधेयक मुझे एक बार भी नहीं दिखाया गया और इसे रात के अंधेरे में इतनी तेजी से पारित कर दिया गया कि कांग्रेस में लगभग कोई भी इसे पढ़ भी नहीं सका.’ 

    एक अन्य पोस्ट में मस्क ने कहा, ‘जो भी हो. बिल में ईवी/सोलर इंसेंटिव को बरकरार रखें, भले ही तेल और गैस सब्सिडी को छुआ न जाए (बहुत अनुचित!!).’ 

    एलन मस्क ने एक यूजर को जवाब देते हुए लिखा, ‘मेरे बिना, ट्रंप चुनाव हार जाते, डेमोक्रेट्स सदन पर नियंत्रण कर लेते और रिपब्लिकन की सीनेट में 51-49 सीटें होतीं.’ 

    DOGE से विदाई के बाद नया विवाद

    यह तकरार ऐसे समय में हुई है जब मस्क ने कुछ दिन पहले ही ‘Department of Government Efficiency’ (DOGE) की जिम्मेदारी से इस्तीफा दे दिया था. ट्रंप ने इस मौके पर मस्क के लिए एक विदाई समारोह ओवल ऑफिस में आयोजित किया था. हालांकि इस दौरान मस्क की आंख पर चोट भी नजर आई, जिस पर ट्रंप ने मजाक करते हुए कहा था, “मैंने कहा थोड़ा मेकअप लगवा लेते हैं, लेकिन एलन खुश थे, यहां तक कि ब्लैक आई के साथ भी.”

    मस्क ने मीडिया को बताया था कि यह चोट उनके बेटे के कारण लगी थी.



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here