More
    Home Home लाखों का आम, चप्पे-चप्पे पर पहरा! वाराणसी में ‘मियाजाकी’ की हाई-प्रोफाइल सुरक्षा

    लाखों का आम, चप्पे-चप्पे पर पहरा! वाराणसी में ‘मियाजाकी’ की हाई-प्रोफाइल सुरक्षा

    0
    164
    लाखों का आम, चप्पे-चप्पे पर पहरा! वाराणसी में ‘मियाजाकी’ की हाई-प्रोफाइल सुरक्षा


    उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चोलापुर ब्लॉक के बबियांव गांव में इन दिनों एक खास किस्म का आम चर्चा में है. यह आम है जापान की बहुप्रतिष्ठित और दुनिया की सबसे महंगी मानी जाने वाली प्रजाति ‘मियाजाकी आम’, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 से 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक बताई जाती है. यहां के किसान शैलेंद्र कुमार रघुवंशी ने इसे जापान से मंगवाकर अपने खेत में उगाया है और अब पहली बार इसमें फल लगना शुरू हुआ है.

    शैलेंद्र ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2021 में पुणे की एक कंपनी से यह पौधा मंगवाया था. छह महीने तक खास देखरेख के बाद पौधरोपण किया गया और लगभग दो सालों में इस पर फल आना शुरू हो गया है. मियाजाकी आम का रंग सूर्योदय के समय की लालिमा जैसा होता है और इसका आकार अंडाकार होता है. यह न केवल अपने स्वाद, बल्कि विटामिन और मिनरल्स की उच्च गुणवत्ता के लिए भी प्रसिद्ध है.

    वाराणसी

    यह भी पढ़ें: फोन नहीं उठा रही थी लड़की, वाराणसी से मुंबई पहुंच गया शख्स, ईंट से मारकर किया घायल

    इसकी अनोखी विशेषताओं और ऊंची कीमत को देखते हुए शैलेंद्र ने इस आम की 24 घंटे निगरानी के लिए दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं, साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. उनका कहना है कि आम में जो पोषक तत्व जापान में पाए जाते हैं, क्या वही तत्व यहां भी मिलते हैं, इसका परीक्षण कराया जाएगा. यदि परिणाम सकारात्मक आते हैं तो किसानों को इसकी खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा.

    वाराणसी

    फिलहाल शैलेंद्र के पास मियाजाकी आम के 120 पौधे तैयार हैं और वे प्रति पौधा ₹1000 की कीमत पर बेचने की योजना बना रहे हैं. इस अद्भुत आम को देखने के लिए आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. स्थानीय निवासी विजय रघुवंशी ने शैलेंद्र की कोशिश को सराहते हुए कहा कि उन्होंने वाकई एक सपना साकार कर दिखाया है.



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here