More
    Home Home AC Blast: गाजियाबाद में AC गैस रिफिलिंग के दौरान जोरदार धमाका, 1...

    AC Blast: गाजियाबाद में AC गैस रिफिलिंग के दौरान जोरदार धमाका, 1 की मौत, दूसरा गंभीर घायल

    0
    48
    AC Blast: गाजियाबाद में AC गैस रिफिलिंग के दौरान जोरदार धमाका, 1 की मौत, दूसरा गंभीर घायल


    गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वैशाली सेक्टर-4 स्थित गौर ग्रैविटी हाइट्स कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां AC की गैस रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कर्मचारी कॉम्प्लेक्स में लगे एसी के आउटडोर यूनिट में गैस भरने का काम कर रहा था. इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया. धमाका इतना तेज था कि आसपास के दुकानों में बैठे लोग डर गए.

    सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं घायल व्यक्ति को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    पुलिस ने बताया कि कौशांबी होटल वॉक इन वुड्स की छत पर दो लोग AC रिपेयर कर रहे थे. अचानक से AC का कंप्रेसर फट गया, जिससे पिंटू( 35 वर्ष) निवासी खोड़ा की मौत मौके पर ही हो गयी, तथा पूरन (38) निवासी खोड़ा घायल हो गए.



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here