More
    Home Home हिमाचल प्रदेश: तपती गर्मी के बीच रोहतांग में बर्फबारी, स्नोफॉल देख झूम...

    हिमाचल प्रदेश: तपती गर्मी के बीच रोहतांग में बर्फबारी, स्नोफॉल देख झूम उठे सैलानी, देखें Video

    0
    40
    हिमाचल प्रदेश: तपती गर्मी के बीच रोहतांग में बर्फबारी, स्नोफॉल देख झूम उठे सैलानी, देखें Video


    जहां एक ओर देश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है, वहीं हिमाचल प्रदेश का रोहतांग दर्रा मौसम की एक अलग ही तस्वीर पेश कर रहा है. मई के अंतिम दिन में जब तापमान 40 डिग्री को पार कर चुका है, ऐसे में रोहतांग में हुई ताज़ा बर्फबारी मानो तपती धूप में ठंडी छांव की तरह राहत लेकर आई है.

    रोहतांग दर्रे पर हल्की बर्फबारी शुरू हुई
    शनिवार को जब रोहतांग दर्रे पर हल्की बर्फबारी शुरू हुई, तो वहां मौजूद पर्यटकों के चेहरे खिल उठे. बर्फ के फाहों के गिरते ही हर ओर उमंग और उल्लास का माहौल बन गया. सैलानी स्नोफॉल में नाचते और एक-दूसरे पर बर्फ फेंकते नजर आए. मई महीने में इस तरह की बर्फबारी एक दुर्लभ अनुभव है, जो पर्यटकों के लिए यादगार बन गया.

    निचले इलाकों में तापमान में गिरावट
    रोहतांग में हुई बर्फबारी का असर अब निचले इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई है. जहां एक ओर उत्तर भारत के कई क्षेत्र लू की चपेट में हैं, वहीं हिमाचल की पर्वतीय ठंडक लोगों को सुकून दे रही है. यह बर्फबारी सिर्फ पर्यटकों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के मौसम के लिए एक ताजगी भरा बदलाव है.

    गौरतलब है कि रोहतांग दर्रा में हुई बर्फबारी के चलते मनाली के पर्यटन कारोबार में तेजी आएगी. हालांकि, रोहतांग दर्रा के दीदार के लिए रोजाना सैलानी मनाली पहुंच रहे हैं और एडवांस में ही रोहतांग दर्रा के परमिट भी बुक हो रहे हैं, लेकिन मई के अंतिम दिन हुई बर्फबारी से पर्यटन सीजन के लंबा चलने के भी आसार बन रहे हैं. वहीं, मनाली में भी इन दिनों पर्यटन सीजन रफ्तार पकड़ रहा है और रोजाना दो से तीन हजार के करीब छोटे-बड़े वाहन मनाली पहुंच रहे हैं.



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here